
Indian Air Force MTS Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के द्वारा ग्रुप ‘C’ सिविलियन पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी की गई है। जिसके अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 06 पदों को भरा जाएगा।
दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर साबित होने वाली है।
इस भर्ती के लिए देश के सभी योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इस आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर आप आसानी से अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आवेदन तिथि
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं।
-
शुरू होने की तिथि : 27/06/2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि : रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन के भीतर
-
संभावित अंतिम तिथि : 27/07/2026
दोस्तों सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर भेज दें।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 पदों की जानकारी
भारतीय वायुसेना के द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 06 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
-
पद का नाम : Multi Tasking Staff (MTS)
-
कुल पद : 06
-
वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है।
-
सामान्य वर्ग (UR) : 03 पद
-
ओबीसी (OBC) : 02 पद
-
ईडब्ल्यूएस (EWS) : 01 पद
-
एससी (SC) : 00 पद
-
एसटी (ST) : 00 पद
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आयु सीमा
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु : 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
-
OBC वर्ग : 03 वर्ष
-
SC/ST वर्ग : 05 वर्ष
-
PwBD वर्ग : 10 वर्ष
-
PwBD + OBC : 13 वर्ष
-
PwBD + SC/ST : 15 वर्ष
Ex-Servicemen उम्मीदवारों को भी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
General / OBC / EWS : 00 रुपये
-
SC / ST : 00 रुपये
-
महिला उम्मीदवार : 00 रुपये
-
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 वेतन
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
-
पे लेवल : Level-1
-
वेतन लगभग : ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह
इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता एवं अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
आवेदन पत्रों की जांच
-
लिखित परीक्षा
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
-
दोस्तों अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
-
10वीं की अंकतालिका
-
जन्म प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
स्वहस्ताक्षरित सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी
-
₹10 मूल्य का स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आवेदन भेजने का पता
-
Commandant,
-
IAM, IAF
-
Vimanapura Post
-
Bangalore – 560017
-
लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में अवश्य लिखें –
-
“APPLICATION FOR THE POST OF MTS CATEGORY
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
भारतीय वायुसेना MTS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
दोस्तों सबसे पहले आपको जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को A4 साइज पेपर पर प्रिंट कर लेना है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
इसके बाद दो पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद कर देना है और लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF MTS AND CATEGORY लिखना है।
फिर आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट अथवा साधारण डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज देना है।
Notification – Click here
Form Apply Link – coming soon