
RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं टेक्नीशियन ग्रेड-III के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन CEN No. 02/2026 के माध्यम से जारी की गई है। दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर आप अपना आवेदन सफलतापूर्वक कर सकते हैं।
RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन तिथि
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30/06/2026
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29/07/2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
-
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31/07/2026
-
आवेदन सुधार (Correction): 01/08/2026 से 10/08/2026 तक
RRB Technician Recruitment 2026 कुल पद
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत कुल 6557 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
-
– Technician Grade-I Signal : 323 पद
-
– Technician Grade-III : 6234 पद
RRB Technician Recruitment 2026 आयु सीमा
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
Technician Grade-I Signal
-
– न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
– अधिकतम आयु: 33 वर्ष
-
Technician Grade-III
-
– न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
– अधिकतम आयु: 30 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
RRB Technician Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
– 10वीं पास
-
– संबंधित ट्रेड में ITI
-
– Course Completed Act Apprenticeship (CCAA)
-
– कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में Diploma अथवा अन्य निर्धारित तकनीकी योग्यता
उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
General / OBC / EWS : ₹500
-
SC / ST / महिला / PwBD / Ex-Serviceman / EBC / Minority : ₹250
-
CBT परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।
RRB Technician Recruitment 2026 वेतन
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्न वेतन दिया जाएगा।
-
– Technician Grade-I Signal (Level-5): ₹29,200 प्रतिमाह
-
– Technician Grade-III (Level-2): ₹19,900 प्रतिमाह
-
इसके अतिरिक्त रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
RRB Technician Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
– Computer Based Test (CBT)
-
– Document Verification (DV)
-
– Medical Examination
CBT परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा अथवा पहले से बने हुए अकाउंट से लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अंत में आवेदन फॉर्म की जांच करके उसे सबमिट कर देना है तथा भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है।