
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026: ASC Centre (South), Bangalore में विभिन्न सिविलियन पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना Government of India, Ministry of Defence के अंतर्गत ASC Centre (South), Bangalore द्वारा Employment News के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में Civilian Catering Instructor, Cook, MTS (Chowkidar), Civilian Motor Driver, Cleaner, Tradesman Mate (Labour), Fire Engine Driver, Fireman और Leading Fireman के पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती में कुल 62 पद रखे गए हैं।
दोस्तों इस भर्ती में कई पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जो कि Ministry of Defence के अंतर्गत नौकरी पाना चाहते हैं।
दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फार्म को आवेदन कर सकते हैं।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 आवेदन तिथि
ASC Centre South Bangalore के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
शुरू होने की तारीख: Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख के अनुसार
-
आखिरी तारीख: विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों के अंदर
नोटिस में आवेदन की अंतिम तिथि को विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों के अंदर आवेदन प्राप्त होने के रूप में निर्धारित किया गया है।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 कुल पद
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 62 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
Civilian Catering Instructor: 03 पद
-
Cook: 01 पद
-
MTS (Chowkidar): 01 पद
-
Civilian Motor Driver (OG): 06 पद
-
Cleaner: 02 पद
-
Tradesman Mate (Labour): 08 पद
-
Fire Engine Driver: 03 पद
-
Fireman: 24 पद
-
Leading Fireman: 14 पद
-
कुल पद: 62
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 आयु सीमा
ASC Centre South Bangalore के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
आयु सीमा: 18 वर्ष से 25 वर्ष
-
Civilian Motor Driver के लिए: 18 वर्ष से 27 वर्ष
-
नियमों के अनुसार SC/ST, OBC, PwD, ESM आदि उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
Civilian Catering Instructor: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से Catering में Diploma या Certificate होना चाहिए। Catering Instructor के रूप में 1 वर्ष का working experience वांछनीय है।
Cook: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा Indian Cooking और trade में proficiency होनी चाहिए। 1 वर्ष का experience वांछनीय है।
MTS (Chowkidar): 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा संबंधित trade में proficiency होनी चाहिए।
Civilian Motor Driver: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास, Heavy और Light Motor Vehicles दोनों के लिए valid driving licence तथा Motor Vehicle driving में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Cleaner: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा संबंधित trade में proficiency होनी चाहिए।
Tradesman Mate (Labour): 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा संबंधित trade में proficiency होनी चाहिए।
Fire Engine Driver: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास, संबंधित trade में proficiency, Heavy Vehicle driving में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और valid driving licence होना चाहिए। Fireman course करने वाले उम्मीदवारों को preference दी जाएगी।
Fireman: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा fire-fighting appliances और equipment के उपयोग एवं fire-fighting कार्य की जानकारी होनी चाहिए।
Leading Fireman: 10th, Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास तथा fire-fighting appliances और equipment की जानकारी एवं निर्धारित fire-fighting कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के उपलब्ध नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं की गई है।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 वेतन
ASC Centre South Bangalore के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए वेतन Pay Level के अनुसार इस प्रकार निर्धारित है।
-
Level-1: ₹18,000 + DA एवं अन्य अनुमन्य भत्ते
-
Level-2: ₹19,900 + DA एवं अन्य अनुमन्य भत्ते
-
Level-3: ₹21,700 + DA एवं अन्य अनुमन्य भत्ते
अर्थात पद के अनुसार Basic Pay ₹18,000 से ₹21,700 तक है तथा इसके अतिरिक्त DA और अन्य अनुमन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
ASC Centre South Bangalore के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित है।
-
लिखित परीक्षा
-
Skill/Physical/Practical Test, जहाँ लागू हो
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षा, जहाँ लागू हो
दोस्तों इस भर्ती में Interview नहीं होगा। अंतिम चयन Written Examination तथा जहाँ लागू हो Skill/Physical/Practical Test में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न और 150 अंक निर्धारित हैं तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
-
General Intelligence & Reasoning: 25 प्रश्न, 25 अंक
-
General Awareness: 50 प्रश्न, 50 अंक
-
General English: 50 प्रश्न, 50 अंक
-
Numerical Aptitude: 25 प्रश्न, 25 अंक
-
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की Negative Marking होगी। प्रश्नपत्र Hindi और English दोनों भाषाओं में होगा, जबकि English Language से संबंधित प्रश्न English में होंगे।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 Physical Test
Fire Engine Driver, Fireman, Leading Fireman और Tradesman Mate जैसे पदों के लिए Skill/Physical/Practical Test का प्रावधान है।
नोटिस में संबंधित पदों के लिए Running, Weight Carrying, Rope Climbing आदि physical activities निर्धारित की गई हैं।
Fireman तथा संबंधित पदों के लिए Height 165 cm, Chest 81.5 cm un-expanded और 85 cm expanded तथा Weight 50 kg minimum दिया गया है। SC उम्मीदवारों के लिए निर्धारित height relaxation का भी प्रावधान है।
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
ASC Centre South Bangalore के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन आधार पर अपने फार्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों फार्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।
और फिर उसके बाद निर्धारित Application Form/Proforma को भरना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की self-attested copies और photographs को लगाना होगा।
इसके बाद अपने आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर Registered Post के माध्यम से भेज देना होगा।
आवेदन भेजने का पता
-
The Presiding Officer,
-
Civilian Direct Recruitment Board,
-
CHQ, ASC Centre (South),
-
Agram Post, Bangalore – 07
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के साथ मुख्य रूप से निम्न दस्तावेजों की self-attested copies लगानी होंगी।
-
Aadhaar Card
-
Domicile Certificate
-
Matriculation Pass Certificate
-
Class 10th Mark Sheet
-
Experience Certificate
-
Caste/Category Certificate
-
PH/PwD/ESM से संबंधित प्रमाण पत्र, जहाँ लागू हो
-
Admit Card
-
दो self-attested recent photographs
-
एक self-addressed registered envelope जिस पर postal stamps लगे हों
ASC Centre South Bangalore Recruitment 2026 पोस्टिंग
दोस्तों इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों पर All India Service Liability लागू होगी। यानी उम्मीदवार को आवश्यकता के अनुसार भारत में कहीं भी सेवा करनी पड़ सकती है। नोटिस में Hard Areas, High Altitude Areas और Remote Locality Areas में सेवा करने का भी उल्लेख किया गया है।
नोटिस में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग tentative stations भी दिए गए हैं, इसलिए केवल Bangalore में ही posting मिलने की गारंटी नहीं है।
Notification – Official Notification