
MAHA Metro Recruitment 2026: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MAHA-Metro के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन यानी स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका होने वाला है जोकि महाराष्ट्र मेट्रो में नौकरी करना चाहते हैं और संबंधित पदों के लिए आवश्यक योग्यता एवं अनुभव रखते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए तथा उनके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फार्म को आवेदन कर सकते हैं।
MAHA Metro Recruitment 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाम: Maharashtra Metro Rail Corporation Limited (MAHA-Metro)
-
विज्ञापन नंबर: MAHA-Metro/N/HR/05/2026
-
विज्ञापन जारी होने की तिथि: 10/08/2026
-
कुल पद: 56 पद
-
नौकरी का स्थान: नागपुर एवं पुणे, महाराष्ट्र
-
आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन (Speed Post)
-
नियुक्ति का प्रकार: 3 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर
MAHA Metro Recruitment 2026 आवेदन तिथि
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
शुरू होने की तारीख: 10/08/2026
-
आखिरी तारीख: 25/09/2026
-
आवेदन की अंतिम समय सीमा: 25/09/2026 को शाम 06:00 बजे तक
दोस्तों आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने आवेदन फार्म को पूरा करके निर्धारित पते पर भेज दें।
MAHA Metro Recruitment 2026 कुल पदों की जानकारी
इस भर्ती के अंतर्गत महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नागपुर मेट्रो और पुणे मेट्रो के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
-
नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पद
-
Junior Engineer (Civil) – 03 पद
-
Junior Engineer (Electrical) – 02 पद
-
Junior Engineer (Rolling Stock) – 01 पद
-
Junior Engineer (S&T) – 02 पद
-
Senior Office Assistant (PR/Library) – 01 पद
-
Office Assistant – 08 पद
-
Technician (Civil) – 03 पद
-
Technician (Electrical) – 08 पद
-
Technician (RS/Diesel Mechanic) – 01 पद
-
Technician (S&T/Electro-Mechanic) – 02 पद
-
Multi Tasking Staff cum Motor Driver – 01 पद
-
Attendant – 08 पद
-
पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पद
-
Junior Engineer (Rolling Stock) – 01 पद
-
Office Assistant – 07 पद
-
Technician (Civil) – 01 पद
-
Technician (S&T/Electronic Mechanic) – 03 पद
-
Attendant – 04 पद
इस प्रकार दोनों प्रोजेक्ट को मिलाकर कुल 56 पदों पर भर्ती की जाएगी।
MAHA Metro Recruitment 2026 आयु सीमा
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
Junior Engineer एवं Technician के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
-
Senior Office Assistant, Office Assistant, Multi Tasking Staff cum Motor Driver एवं Attendant के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
-
उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।
-
नियमों के अनुसार SC, ST, OBC (NCL) एवं PwBD उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
MAHA Metro Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
-
Junior Engineer पद
-
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में Full Time B.E./B.Tech या 03 वर्ष का Engineering Diploma होना चाहिए।
-
Senior Office Assistant पद
-
उम्मीदवार के पास Library Science में Full Time Degree अथवा Mass Communication में Full Time Degree होनी चाहिए।
-
Office Assistant पद
-
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduate होना चाहिए।
-
Technician (Civil)
-
उम्मीदवार के पास ITI (NCVT/SCVT) में Fitter या Mason ट्रेड होना चाहिए।
-
Technician (Electrical)
-
उम्मीदवार के पास ITI (NCVT/SCVT) में Electrician ट्रेड होना चाहिए।
-
Technician (Diesel Mechanic)
-
उम्मीदवार के पास ITI (NCVT/SCVT) में Diesel Mechanic ट्रेड होना चाहिए।
-
Technician (S&T)
-
उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार ITI में Electronic Mechanic ट्रेड होना चाहिए।
-
Multi Tasking Staff cum Motor Driver
-
उम्मीदवार न्यूनतम SSC यानी 10वीं पास होना चाहिए।
-
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास चार पहिया वाहन चलाने का वैध LMV Driving Licence होना चाहिए।
-
Attendant पद
-
नागपुर मेट्रो के Attendant पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम HSC यानी 12वीं पास होना आवश्यक है।
-
पुणे मेट्रो के Attendant पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम SSC यानी 10वीं पास होना आवश्यक है।
-
दोस्तों उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
MAHA Metro Recruitment 2026 अनुभव
दोस्तों इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है।
Junior Engineer के पदों के लिए B.E./B.Tech उम्मीदवारों के पास सामान्यतः न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Engineering Diploma वाले उम्मीदवारों के पास सामान्यतः न्यूनतम 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Technician पदों के लिए सामान्यतः न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
Office Assistant के पदों के लिए न्यूनतम 05 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।
Senior Office Assistant के पदों के लिए न्यूनतम 05 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
Multi Tasking Staff cum Motor Driver के पद के लिए न्यूनतम 05 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।
Attendant के पद के लिए न्यूनतम 05 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद के अनुसार अनुभव एवं अन्य पात्रता संबंधी शर्तों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।
MAHA Metro Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार: ₹100
-
UR / OBC / Ex-Servicemen उम्मीदवार: ₹400
-
आवेदन शुल्क Non-Refundable होगा।
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Demand Draft के माध्यम से अथवा निर्धारित ऑनलाइन भुगतान/UPI/BHIM App के माध्यम से कर सकते हैं।
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन एवं निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
MAHA Metro Recruitment 2026 वेतन
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है।
-
Junior Engineer एवं Senior Office Assistant का वेतन: ₹33,000 से ₹1,00,000 तक
-
Office Assistant का वेतन: ₹25,000 से ₹80,000 तक
-
Technician का वेतन: ₹20,000 से ₹60,000 तक
-
Multi Tasking Staff cum Motor Driver का वेतन: ₹16,000 से ₹50,000 तक
-
Attendant का वेतन: ₹14,000 से ₹40,000 तक
-
इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को MAHA-Metro के नियमों के अनुसार DA, Perks एवं अन्य भत्ते भी दिए जा सकते हैं।
MAHA Metro Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
-
लिखित परीक्षा
-
इंटरव्यू
-
चिकित्सा परीक्षा
-
फाइनल मेरिट लिस्ट
-
लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। इसमें General Aptitude एवं Domain Knowledge से संबंधित प्रश्न शामिल हो सकते हैं।
-
इंटरव्यू कुल 30 अंकों का होगा।
-
लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
-
Multi Tasking Staff एवं Attendant के पदों के लिए इंटरव्यू के स्थान पर Oral Aptitude Test आयोजित किया जा सकता है।
-
इसके बाद उम्मीदवारों की Written Test एवं Interview के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
-
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का Medical Examination कराया जाएगा।
MAHA Metro Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
महाराष्ट्र मेट्रो के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फार्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव एवं अन्य पात्रता संबंधी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए Application Format यानी Annexure-I को भरना होगा।
आवेदन फार्म को उम्मीदवार को अपने हाथ से और निर्धारित निर्देशों के अनुसार भरना होगा।
इसके बाद आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की Self-Attested प्रतियां लगानी होंगी।
आवेदन फार्म के साथ दो हाल ही की Passport Size Photograph भी आवश्यक है।
इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके आवेदन फार्म को Speed Post के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा।
MAHA Metro Recruitment 2026 आवेदन भेजने का पता
उम्मीदवारों को अपना पूरा भरा हुआ आवेदन फार्म निम्नलिखित पते पर भेजना होगा।
-
General Manager (HR)
-
Maharashtra Metro Rail Corporation Ltd.
-
Metro Bhawan, Near Dikshabhoomi,
-
NAGPUR – 440010
आवेदन भेजते समय लिफाफे को अच्छी तरह से बंद करना होगा तथा लिफाफे के ऊपर Post Name एवं Advertisement Number लिखना होगा।
MAHA Metro Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज
महाराष्ट्र मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
-
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
-
कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
PwBD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
वर्तमान Employer से NOC, यदि लागू हो
-
आवेदन शुल्क भुगतान का प्रमाण
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
अन्य आवश्यक दस्तावेज
-
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की Self-Attested प्रतियां आवेदन फार्म के साथ लगानी होंगी।
MAHA Metro Recruitment 2026 महत्वपूर्ण निर्देश
दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया Maharashtra Domicile Certificate होना आवश्यक है।
सरकारी संस्थानों या PSU में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन Proper Channel के माध्यम से भेजना होगा या Interview के समय अपने विभाग से NOC प्रस्तुत करना होगा।
अधूरा आवेदन फार्म अथवा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को MAHA-Metro की Bond Policy के अनुसार न्यूनतम 03 वर्ष की सेवा के लिए Service/Surety Bond पर हस्ताक्षर करने होंगे।
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग MAHA-Metro के किसी भी संचालित या भविष्य में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट में की जा सकती है।
लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू की जानकारी योग्य उम्मीदवारों को उनके Registered Email ID के माध्यम से दी जाएगी।
उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नई जानकारी के लिए MAHA-Metro की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहना चाहिए।
Notification – Click here
Form Apply Link –Click here