MP Police Constable GD Recruitment 2026: 7,500 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
MP Police Constable GD Recruitment 2026
MP Police Constable GD Recruitment 2026

MP Police Constable GD Recruitment 2026: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस आरक्षक (GD) के 7,500 पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की सूचना मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।

दोस्तों, यह भर्ती पुलिस विभाग में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इस भर्ती में पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के हैं, जो केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। बाकी 6,800 पद विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर सामान्य ड्यूटी (GD) के हैं।

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 आवेदन तिथि

पुलिस आरक्षक (GD) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित है।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 22/09/2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 06/10/2026
  • आवेदन में संशोधन शुरू: 22/09/2026
  • आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख: 11/10/2026
  • परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख: 19/11/2026 से

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 कुल पद

इस भर्ती में पुलिस आरक्षक (GD) के कुल 7,500 पद निर्धारित किए गए हैं।

  • आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद
  • आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर: 6,800 पद

700 SAF पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 6,800 अन्य GD पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए भी 35% क्षैतिज आरक्षण निर्धारित किया गया है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 आयु सीमा

पुलिस आरक्षक GD के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

अधिकतम आयु सीमा उम्मीदवार की श्रेणी और स्थिति के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

  • मध्यप्रदेश के पुरुष अनारक्षित उम्मीदवार: 33 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के EWS पुरुष उम्मीदवार: 33 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: 38 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: 38 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी/नगर सैनिक पुरुष उम्मीदवार: 38 वर्ष

अन्य पात्र श्रेणियों के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। मध्यप्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी और उनके लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

पुलिस आरक्षक (GD) के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।

  • UR/SC/OBC उम्मीदवार: मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था से 10वीं कक्षा या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • ST उम्मीदवार: 8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

अर्थात इस भर्ती में ST वर्ग के लिए 8वीं पास और अन्य निर्धारित वर्गों के लिए 10वीं पास की योग्यता रखी गई है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।

  • अनारक्षित उम्मीदवार: ₹500/-
  • मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवार: ₹250/-
  • इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के लिए MPOnline पोर्टल शुल्क भी लागू है।
  • कियोस्क के माध्यम से आवेदन: ₹60/- पोर्टल शुल्क
  • Registered Citizen User के माध्यम से आवेदन: ₹20/- पोर्टल शुल्क

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 वेतन

पुलिस आरक्षक (GD) के पद के लिए वेतनमान:

  • ₹19,500 से ₹62,000/-

नोटिफिकेशन के अनुसार नियुक्ति के बाद प्रथम वर्ष में न्यूनतम वेतनमान का 70%, दूसरे वर्ष में 80% और तीसरे वर्ष में 90% स्टायपेंड देय होगा। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते एवं परिलब्धियां भी देय होंगी।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

पुलिस आरक्षक GD के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT)
  • शारीरिक मापदंड परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

लिखित परीक्षा के आधार पर निर्धारित संख्या में उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। विज्ञापित पदों के लगभग 7 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी।

  • परीक्षा का समय: 2 घंटे
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • सही उत्तर: 1 अंक
  • गलत उत्तर: कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

परीक्षा में प्रश्न हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।

  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान: 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंकगणित: 30 अंक

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इस परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा के अंकों के साथ जोड़े जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवार को कम से कम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में मुख्य रूप से:
  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • गोला फेंक
  • शामिल हैं।

800 मीटर दौड़ के लिए एक अवसर तथा लंबी कूद और गोला फेंक के लिए तीन-तीन अवसर दिए जाएंगे।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 Physical Measurement

विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए पुरुष उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड अलग निर्धारित हैं।

SAF में सामान्य/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी तथा छाती 79 सेमी बिना फुलाव और 84 सेमी फुलाव सहित निर्धारित है।

गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी निर्धारित है।

मराठा, SC और ST पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी निर्धारित है।

विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर अन्य GD पदों के लिए:

  • UR/SC/OBC पुरुष: 168 सेमी ऊंचाई, छाती 81–86 सेमी
  • UR/SC/OBC महिला: 155 सेमी ऊंचाई
  • ST पुरुष: 160 सेमी ऊंचाई, छाती 76–81 सेमी
  • ST महिला: 155 सेमी ऊंचाई

जहां छाती का माप लागू है, वहां न्यूनतम निर्धारित माप से कम से कम 5 सेमी का फुलाव आवश्यक है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 Medical Test

चयन प्रक्रिया में चिकित्सा परीक्षण भी होगा। जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के कद, पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती, दृष्टि आदि की जांच की जाएगी।

उम्मीदवार की बिना चश्मे के दृष्टि निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। इसके अलावा रंग पहचान की क्षमता की जांच भी की जाएगी।

नोटिफिकेशन में Knock-knee और Flat-foot नहीं होने की शर्त भी दी गई है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 All India

मध्यप्रदेश के बाहर के उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे केवल अनारक्षित Open पदों के लिए पात्र होंगे।

अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें आयु सीमा में भी छूट नहीं मिलेगी। उनकी अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 Male Female

इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • SAF GD के 700 पद: केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए।

अन्य GD के 6,800 पद: पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए, जिसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण निर्धारित है।

 

MP Police Constable GD Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

पुलिस आरक्षक GD के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

दोस्तों, फार्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना है और अपनी योग्यता तथा आयु सीमा की जांच कर लेनी है।

इसके बाद MPESB की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी।

इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र/रसीद को सुरक्षित रख लेना है, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता हो सकती है।

 

Notification: Official Notification
Form Apply Link: Apply Now

Leave a Comment