CSIR NCL MTS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के 24 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
CSIR NCL MTS Recruitment 2026
CSIR NCL MTS Recruitment 2026

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना को सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (CSIR-NCL), पुणे के द्वारा जारी किया गया है।

जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जोकि 10वीं पास हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं।

दोस्तों इस भर्ती के लिए भारत के नागरिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।

दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 आवेदन तिथि

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।

  • शुरू होने की तारीख: 05/10/2026 सुबह 10:00 बजे से
  • आखिरी तारीख: 04/11/2026 शाम 05:00 बजे तक

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 पदों का विवरण

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 24 पद निर्धारित किए गए हैं।

  • कुल पद: 24
  • UR: 11 पद
  • OBC (NCL): 07 पद
  • SC: 02 पद
  • ST: 01 पद
  • EWS: 03 पद

इन पदों में से 01 पद PwBD (HH) श्रेणी के लिए आरक्षित है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 आयु सीमा

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 04/11/2026 के आधार पर की जाएगी।

  • आयु सीमा: अधिकतम 25 वर्ष

नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

SC/ST उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और OBC (NCL) उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD उम्मीदवारों के लिए भी नियमानुसार आयु छूट निर्धारित है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।

  • योग्यता: 10वीं कक्षा/SSC/मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • नोटिफिकेशन में 12वीं पास उम्मीदवारों की योग्यता को Desirable Qualification के रूप में बताया गया है।

दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए और अंतिम तिथि तक आवश्यक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।

  • UR Candidates: ₹500/-
  • OBC (NCL) Candidates: ₹500/-
  • EWS Candidates: ₹500/-
  • Women Candidates: कोई शुल्क नहीं
  • SC Candidates: कोई शुल्क नहीं
  • ST Candidates: कोई शुल्क नहीं
  • PwBD Candidates: कोई शुल्क नहीं
  • Ex-Servicemen Candidates: कोई शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 वेतन

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC Pay Matrix के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

  • Pay Level: Level-01
  • वेतनमान: ₹18,000 से ₹56,900
  • लगभग कुल परिलब्धियां: ₹40,000/- प्रतिमाह

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल परिलब्धियों में लागू भत्ते तथा Class ‘X’ City में HRA आदि शामिल हैं।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से प्रतियोगी लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

नोटिफिकेशन के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

इस भर्ती के नोटिफिकेशन में Forest Guard जैसी PST/PET या दौड़-कूद वाली शारीरिक परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती की परीक्षा OMR Based या Computer Based Objective Type Multiple Choice Examination के रूप में आयोजित की जा सकती है।

  • परीक्षा का स्तर: 10वीं कक्षा
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल समय: 2 घंटे
  • General Intelligence: 25 प्रश्न, 75 अंक
  • Quantitative Aptitude: 25 प्रश्न, 75 अंक
  • General Awareness: 50 प्रश्न, 150 अंक
  • English Language: 50 प्रश्न, 150 अंक

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की Negative Marking होगी। प्रश्न English और Hindi दोनों भाषाओं में होंगे, जबकि English Language के प्रश्न अंग्रेजी में होंगे।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 नौकरी में क्या काम करना होगा?

MTS पद पर चयनित उम्मीदवारों को रिकॉर्ड की देखभाल, कार्यालय की सामान्य साफ-सफाई और रखरखाव, फाइल एवं दस्तावेज एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन तक पहुंचाना, फोटोकॉपी करना, डाक पहुंचाना, सेक्शन/कमरे को खोलना-बंद करना, फर्नीचर की सफाई आदि कार्य करने होंगे।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी करने पड़ सकते हैं।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • पासपोर्ट साइज स्कैन की गई फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
  • ITI मार्कशीट/सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • जाति/कैटेगरी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • PwBD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

नोटिफिकेशन में फोटो और हस्ताक्षर के लिए निर्धारित साइज और फॉर्मेट भी दिया गया है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म को आवेदन करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।

इसके बाद CSIR-NCL की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

जिन उम्मीदवारों पर आवेदन शुल्क लागू है, उन्हें निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद अपने फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर देना है।

फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी CSIR-NCL को भेजने की आवश्यकता नहीं है।

 

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक

Notification – Click here 
Form Apply Link – Apply Now

Leave a Comment