Bastar Fighter Constable Recruitment 2026: 5वीं, 10वीं पास के लिए पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर आरक्षक के 383 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Bastar Fighter Constable Recruitment 2026
Bastar Fighter Constable Recruitment 2026

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अंतर्गत बस्तर फाइटर आरक्षक के 383 पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के ऑफिशियल विज्ञापन के माध्यम से जारी की गई है। दोस्तों इस भर्ती में फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। यह भर्ती उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जो छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

दोस्तों इस भर्ती के लिए केवल जिला नारायणपुर के स्थानीय निवासी महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5वीं पास की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में दी गई है। जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 आवेदन तिथि

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 02/11/2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 12/12/2026
  • आवेदन जमा करने का अंतिम समय: शाम 05:00 बजे तक

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 आयु सीमा

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 28 वर्ष

आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु छूट का प्रावधान है।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

योग्यता: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ अथवा मध्य प्रदेश राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने की योग्यता निर्धारित की गई है।

नक्सल प्रभावित परिवारों एवं राहत शिविर में निवासरत परिवारों के उम्मीदवारों के लिए भी विज्ञापन में 5वीं पास की विशेष छूट का प्रावधान दिया गया है।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क की जानकारी जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है।

आवेदन शुल्क: नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं है।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 वेतन

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।

वेतनमान: आधिकारिक विज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। लगभग अनुमानित वेतन: ₹19,500 to ₹62,000 + DA+HRA

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 कुल पदों की संख्या

बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 383 पद निर्धारित किए गए हैं।

  • अनारक्षित वर्ग (UR): 42 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 53 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 20 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 268 पद
  • कुल पद: 383

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 शारीरिक योग्यता

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग: 163 सेंटीमीटर
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग: 150 सेंटीमीटर
  • महिला उम्मीदवारों की लंबाई
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग: 153 सेंटीमीटर
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग: 148 सेंटीमीटर
  • पुरुष उम्मीदवारों का सीना
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग: बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 84 सेंटीमीटर।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग: बिना फुलाए 74 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 79 सेंटीमीटर।
  • सीने में कम से कम 5 सेंटीमीटर का फैलाव अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों को सीने की शारीरिक योग्यता से छूट दी गई है।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)
  • लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • बोनस अंक
  • दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा: इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। प्रत्येक गतिविधि के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धिमत्ता क्षमता, विशेष क्षमता, स्थानीय भौगोलिक जानकारी, तर्कशक्ति, संख्यात्मक योग्यता एवं सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

साक्षात्कार: साक्षात्कार कुल 20 अंकों का होगा। इसके लिए निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

बोनस अंक: हेवी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, NCC-C प्रमाण पत्र, NSS-C प्रमाण पत्र एवं स्थानीय बोली के ज्ञान के आधार पर अधिकतम 30 बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान है।

 

Bastar Fighter Constable Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

बस्तर फाइटर आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।

इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।

अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता और स्थायी पता आदि को अच्छे से भर देना है।

इसके बाद आवेदन फॉर्म पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी संलग्न कर देनी है।

अब अपने आवेदन फॉर्म को निम्नलिखित निर्धारित कार्यालयों में जमा करना होगा।

  • 1. कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर।
  • 2. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कार्यालय छोटेडोंगर।
  • 3. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कार्यालय बेनूर।

उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकृत डाक (Registered Post) के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

  • डाक द्वारा आवेदन भेजने का पता:
  • कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़, पिन कोड – 494661।

ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि 12/12/2026 को शाम 05:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए।

महत्वपूर्ण सूचना: इस भर्ती के लिए केवल जिला नारायणपुर के स्थानीय निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। दूसरे जिले या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

 

Official website

Notification, Offline Form – click here 

Leave a Comment