
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 457 पदों पर महिला और पुरुष उम्मीदवारों का नामांकन किया जाएगा।
दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर होने वाला है जो झारखंड राज्य के लातेहार जिले के स्थानीय निवासी हैं और गृह रक्षक के रूप में नामांकन प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती में ग्रामीण गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 7वीं पास तथा शहरी गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
दोस्तों इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है, जिसे पढ़कर आप अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 आवेदन तिथि
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: 17/11/2026
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 01/12/2026
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 आयु सीमा
ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु सीमा: 19 वर्ष
-
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
-
आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
ग्रामीण गृह रक्षक: न्यूनतम 7वीं पास।
-
शहरी गैर तकनीकी गृह रक्षक: न्यूनतम 10वीं पास।
शहरी तकनीकी गृह रक्षक: न्यूनतम 10वीं पास तथा संबंधित तकनीकी कार्य में दक्षता एवं अनुभव होना चाहिए।
दोस्तों उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए। तकनीकी पदों के लिए संबंधित कार्य का प्रमाण पत्र भी देना होगा।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
All Candidates: ₹100
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 कुल पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 457 पदों पर नामांकन किया जाएगा।
-
ग्रामीण गृह रक्षक: 446 पद
-
शहरी गृह रक्षक: 11 पद
-
कुल पद: 457
इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 वेतन
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के पदों पर नामांकन होने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ड्यूटी किए गए कार्य दिवसों के लिए भत्ता दिया जाएगा।
-
वेतन: ड्यूटी के दिनों के अनुसार निर्धारित सरकारी दर पर भत्ता। लगभग: ₹1088 प्रतिदिन
ध्यान दें: गृह रक्षक स्वयंसेवी संगठन के सदस्य होते हैं। यह नियमित स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है तथा इसमें निश्चित मासिक वेतन निर्धारित नहीं है।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 शारीरिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं।
-
पुरुष उम्मीदवार:
-
सामान्य/OBC/BC वर्ग की लंबाई: 162 सेंटीमीटर।
-
SC/ST वर्ग की लंबाई: 157 सेंटीमीटर।
-
सामान्य/OBC/BC वर्ग का सीना: 79 सेंटीमीटर।
-
SC/ST वर्ग का सीना: 76 सेंटीमीटर।
-
महिला उम्मीदवार:
-
सभी वर्गों की लंबाई: 148 सेंटीमीटर।
-
सीने का माप निर्धारित नहीं है।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
शारीरिक जांच परीक्षा।
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा।
-
हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा।
-
तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी तकनीकी पदों के लिए)।
-
मेरिट लिस्ट।
-
दस्तावेज सत्यापन।
-
चिकित्सकीय जांच एवं चरित्र सत्यापन।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा
इस भर्ती में उम्मीदवारों को 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं शॉट पुट की परीक्षा देनी होगी।
ग्रामीण एवं शहरी गैर तकनीकी पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़: 1 मील की दौड़ 5 मिनट या उससे पहले पूरी करने पर 20 अंक तथा 5 से 6 मिनट में पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे।
महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़: 1 मील की दौड़ 8 मिनट या उससे पहले पूरी करने पर 20 अंक तथा 8 से 10 मिनट में पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे।
निर्धारित समय से अधिक समय लेने वाले उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे।
इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट में भी निर्धारित अंकों के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।
इसके बाद नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं आवासीय जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
अब ₹100 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
अंत में अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा।
महत्वपूर्ण सूचना: इस भर्ती के लिए केवल लातेहार जिले के संबंधित ग्रामीण प्रखंड या शहरी क्षेत्र के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। दूसरे जिले एवं राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
Notification: Official Notification PDF
Form Apply Link: Apply Now active 17/11/2026