
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence), भारत सरकार की तरफ से सिविलियन के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस भर्ती की जानकारी Indian Coast Guard Region (East) के आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से जारी की गई है। जिसके तहत Store Keeper Grade-II, Engine Driver, Lascar, Civilian Motor Transport Driver और MTS (MT Cleaner) के कुल 5 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
दोस्तों, इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ पदों के लिए संबंधित कार्य का अनुभव और तकनीकी प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है।
इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।
दोस्तों, इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 आवेदन तिथि
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: 7 नवंबर 2026
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 21 दिसम्बर 2026 Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर।
ध्यान दें: आवेदन फॉर्म निर्धारित समय सीमा के अंदर संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 आयु सीमा
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा विस्तृत भर्ती विज्ञापन के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
-
आयु सीमा: पद के अनुसार आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन में देखें।
नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार इस प्रकार निर्धारित की गई है।
1. Store Keeper Grade-II: मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास तथा किसी मान्यता प्राप्त फर्म, केंद्र या राज्य सरकार के संगठन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में स्टोर संभालने का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
2. Engine Driver: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास तथा मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से Engine Driver का Certificate of Competency या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 400 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले जहाज पर Sarang के रूप में 2 वर्ष का अनुभव वांछनीय है।
3. Lascar: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष तथा नाव पर सेवा करने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
4. Civilian Motor Transport Driver (Ordinary Grade): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, Heavy और Light Motor Vehicle दोनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा ड्राइविंग का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को मोटर मैकेनिज्म की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि वाहनों की छोटी-मोटी खराबी दूर कर सके।
5. MTS (MT Cleaner): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष तथा मैकेनिकल वर्कशॉप में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
दोस्तों, इस भर्ती में उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करना जरूरी है।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क उपलब्ध विज्ञापन में स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। इसलिए आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 वेतन
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
-
Store Keeper Grade-II: ₹19,900 से ₹63,200 (Pay Level 2)
-
Engine Driver: ₹25,500 से ₹81,100 (Pay Level 4)
-
Lascar: ₹18,000 से ₹56,900 (Pay Level 1)
-
Civilian Motor Transport Driver: ₹19,900 से ₹63,200 (Pay Level 2)
-
MTS (MT Cleaner): ₹18,000 से ₹56,900 (Pay Level 1)
इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 कुल पदों का विवरण
इंडियन कोस्ट गार्ड की इस भर्ती में कुल 5 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है।
-
Store Keeper Grade-II: 01 पद (SC)
-
Engine Driver: 01 पद (SC)
-
Lascar: 01 पद (EWS)
-
Civilian Motor Transport Driver: 01 पद (UR)
-
MTS (MT Cleaner): 01 पद (SC)
-
कुल पद: 05
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
1. आवेदन फॉर्म की जांच एवं शॉर्टलिस्टिंग।
-
2. दस्तावेज सत्यापन।
-
3. बायोमेट्रिक और मोबाइल वेरिफिकेशन।
-
4. लिखित परीक्षा।
-
5. संबंधित पद के अनुसार ट्रेड टेस्ट।
-
6. मेरिट लिस्ट।
दोस्तों, इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करनी होगी। यह बिना परीक्षा वाली भर्ती नहीं है।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 लिखित परीक्षा का सिलेबस
इस भर्ती में लिखित परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा और कुल अंक 80 निर्धारित किए गए हैं।
-
General Knowledge: 20 प्रश्न और 20 अंक।
-
Mathematics: 20 प्रश्न और 20 अंक।
-
General English: 20 प्रश्न और 20 अंक।
-
Relevant Trade Questions / Mental Ability Test: 20 प्रश्न और 20 अंक।
Store Keeper, Engine Driver, Civilian Motor Transport Driver और Lascar पदों के लिए संबंधित ट्रेड के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं MTS (MT Cleaner) पद के लिए Mental Ability Test होगा।
लिखित परीक्षा में सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 50% और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% निर्धारित हैं। OBC और EWS उम्मीदवारों को क्वालिफाइंग अंकों में छूट नहीं दी जाएगी।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 फिजिकल टेस्ट
दोस्तों, इस भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद या किसी अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और संबंधित पद के अनुसार ट्रेड टेस्ट रखा गया है।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 नौकरी का स्थान
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्थानों पर पोस्टिंग दी जा सकती है।
-
Store Keeper Grade-II: Chennai
-
Engine Driver: Chennai
-
Lascar: Mandapam, Ramnad District (Tamil Nadu)
-
Civilian Motor Transport Driver: Visakhapatnam
-
MTS (MT Cleaner): Tuticorin
विज्ञापन के अनुसार प्रशासनिक कारणों से पोस्टिंग का स्थान बदल सकता है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी सेवा देनी पड़ सकती है।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जानकारी
इस भर्ती में कुछ पद निर्धारित दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त बताए गए हैं।
Store Keeper Grade-II के लिए Leprosy Cured, Dwarfism, Muscular Dystrophy, Acid Attack Victims, One Arm, One Leg, Blind, Deaf, Hard of Hearing और कुछ Blood Disorders की श्रेणियां शामिल हैं।
MTS (MT Cleaner) के लिए Leprosy Cured, Dwarfism, Acid Attack Victims, Low Vision, Deaf, Hard of Hearing, Speech and Language Disability और Specific Learning Disability की श्रेणियां शामिल हैं।
विज्ञापन के अनुसार अन्य पद PwBD उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं बताए गए हैं।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
इंडियन कोस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपना फॉर्म आवेदन करना होगा।
दोस्तों, फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।
-
1. सबसे पहले Indian Coast Guard की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
2. Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
-
3. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
-
4. निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगानी होगी।
-
5. सभी आवश्यक शैक्षणिक, तकनीकी और अनुभव प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी लगानी होगी।
-
6. आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज एक लिफाफे में रखने होंगे।
-
7. लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम और अपनी कैटेगरी UR/EWS/OBC-NCL/SC/ST लिखनी होगी।
-
8. इसके बाद आवेदन फॉर्म को Ordinary Post के माध्यम से निर्धारित पते पर भेज देना होगा।
-
आवेदन भेजने का पता:
-
The Commander,
-
Coast Guard Region (East),
-
Near Napier Bridge, Fort St George (PO),
-
Chennai – 600009.
ध्यान दें: आवेदन केवल Ordinary Post के माध्यम से भेजना है। आवेदन फॉर्म निर्धारित अंतिम तारीख के भीतर संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 महत्वपूर्ण दस्तावेज
-
1. 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र।
-
2. 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र (Store Keeper पद के लिए)।
-
3. संबंधित कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र।
-
4. Engine Driver का Certificate of Competency (यदि लागू हो)।
-
5. Heavy और Light Motor Vehicle Driving Licence (Driver पद के लिए)।
-
6. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
-
7. EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
-
8. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
-
9. अन्य आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र।
Indian Coast Guard Region (East) Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक
Official Website: https://indiancoastguard.gov.in/
Short Notification: Click here
Recruitment Notification:
Application Form: