Cochin Shipyard Recruitment 2026: 7वीं पास के लिए कोचीन शिपयार्ड में जनरल वर्कर के 13 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Cochin Shipyard Recruitment 2026
Cochin Shipyard Recruitment 2026

Cochin Shipyard Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में जनरल वर्कर (कैंटीन) के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना Cochin Shipyard Limited की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है।

जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया Walk-in Selection के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका होने वाला है जोकि कम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी पाना चाहते हैं।

इस भर्ती के लिए भारत के योग्य पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास निर्धारित की गई है।

दोस्तों इस भर्ती में कुल 13 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में नीचे विस्तार से बताई गई है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 आवेदन तिथि

जनरल वर्कर (कैंटीन) के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • आवेदन की तारीख: 24/11/2026

आवेदन का समय: सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 आयु सीमा

जनरल वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष

नियमों के अनुसार OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। Ex-Servicemen उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आयु की गणना 24 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

जनरल वर्कर (कैंटीन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 7वीं कक्षा पास होना चाहिए।

अतिरिक्त योग्यता: Food Production या Food and Beverages Service में एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स अथवा Catering and Restaurant Management में दो वर्ष का वोकेशनल सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

इसके अलावा मलयालम भाषा का ज्ञान और खाना बनाने या परोसने का अनुभव भी वांछनीय है।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

जनरल वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में निर्धारित नहीं की गई है।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 वेतन

जनरल वर्कर (कैंटीन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • वेतन लगभग: ₹20,200 प्रतिमाह।

यह वेतन पहले वर्ष के लिए निर्धारित है। अगले वर्षों में वार्षिक वेतन वृद्धि लागू होगी। इसके अलावा सामान्य कार्य समय से अतिरिक्त काम करने पर अतिरिक्त भुगतान की पात्रता भी होगी।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 पदों की संख्या

जनरल वर्कर (कैंटीन) के पदों पर कुल 13 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

  • General (UR): 06 पद
  • OBC: 03 पद
  • SC: 02 पद
  • ST: 01 पद
  • EWS: 01 पद
  • कुल पद: 13

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

जनरल वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • 1. आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच
  • 2. प्रमाणपत्र सत्यापन
  • 3. प्रैक्टिकल टेस्ट (100 अंक)
  • 4. मेरिट लिस्ट
  • 5. मेडिकल फिटनेस परीक्षा

प्रैक्टिकल टेस्ट में UR और EWS उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत, OBC उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

दोस्तों इस भर्ती में लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 नौकरी की अवधि और कार्य

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 5 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। यह अवधि संगठन की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

उम्मीदवारों को कैंटीन में भोजन तैयार करने, भोजन परोसने, बर्तन साफ करने, फर्नीचर और बिल्डिंग की सफाई करने तथा जहाजों पर चाय और नाश्ता पहुंचाने जैसे कार्य करने होंगे।

इस नौकरी में अलग-अलग शिफ्ट में काम करना होगा। रात 7 बजे के बाद भी ड्यूटी हो सकती है। जहाजों पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और सीमित जगहों में काम करना भी आवश्यक हो सकता है।

महत्वपूर्ण: इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

जनरल वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Walk-in Selection के आधार पर अपने आवेदन फॉर्म को जमा करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।

इसके बाद Cochin Shipyard Limited की ऑफिशियल वेबसाइट के Career सेक्शन में जाकर CSL, Kochi भर्ती के अंतर्गत Annexure-I आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरना होगा और उसमें हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा।

इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी तैयार करनी होगी।

फिर 24 नवंबर 2026 को निर्धारित समय के अनुसार उम्मीदवारों को Cochin Shipyard Recreation Club, Near Perumanoor Gate (Thevara), Cochin Shipyard Limited, Kochi – 682015, Kerala में पहुंचकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपने सभी मूल दस्तावेज भी साथ लेकर जाने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। प्रैक्टिकल टेस्ट की तारीख की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

 

Cochin Shipyard Recruitment 2026 जरूरी दस्तावेज

  • 1. आवेदन फॉर्म (Annexure-I)
  • 2. पासपोर्ट साइज फोटो
  • 3. आधार कार्ड
  • 4. फोटो पहचान पत्र
  • 5. जन्मतिथि प्रमाणपत्र
  • 6. शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • 7. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • 8. EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • 9. अन्य संबंधित प्रमाणपत्र

 

Notification – click here 

Form Apply Link – https://cochinshipyard.in/

(Career सेक्शन में CSL, Kochi के अंतर्गत Annexure-I आवेदन फॉर्म उपलब्ध है।)

Leave a Comment