Hindustan Copper Limited Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 10वीं पास के लिए जूनियर मैनेजर के पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Hindustan Copper Limited Recruitment 2026
Hindustan Copper Limited Recruitment 2026

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में Junior Manager (Winding Engine) के पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिसकी सूचना हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ Walk-in Interview में शामिल होना होगा।

दोस्तों यह भर्ती उन सभी सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका होने वाला है जोकि सरकारी, अर्ध-सरकारी, PSU, डिफेंस सर्विस या प्रतिष्ठित प्राइवेट संस्थानों में काम कर चुके हैं और जिनके पास माइनिंग क्षेत्र में निर्धारित अनुभव है।

दोस्तों इस भर्ती के अंतर्गत Junior Manager (Winding Engine) के कुल 02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ-साथ Winding Engine संचालन का अनुभव और First-Class Winding Engine Driver Certificate होना अनिवार्य है।

दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में नीचे विस्तार से बताई गई है।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 आवेदन तिथि

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के Junior Manager पदों पर आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार निर्धारित हैं।

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25/11/2026
  • Walk-in Interview की तारीख: 16/12/2026
  • समय: सुबह 11:00 बजे

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 आयु सीमा

Junior Manager के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।

  • अधिकतम आयु सीमा: 63 वर्ष (Walk-in Interview की तारीख को)
  • नियुक्ति के दौरान अधिकतम आयु सीमा: 65 वर्ष

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

Junior Manager के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।

  • योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास माइनिंग क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से कम से कम 10 वर्षों का अनुभव 75 HP या उससे अधिक क्षमता वाले Winding Engine के संचालन में होना अनिवार्य है।

साथ ही उम्मीदवार के पास वैध First-Class Winding Engine Driver Certificate होना चाहिए।

महत्वपूर्ण: इस भर्ती में केवल 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। यह भर्ती निर्धारित अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए है।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 वेतन

Junior Manager के पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • निश्चित मासिक वेतन: ₹39,000
  • Conveyance Expenses के लिए 15% अतिरिक्त राशि: ₹5,850
  • कुल मासिक राशि: ₹44,850 प्रतिमाह

इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमों के अनुसार उपलब्धता होने पर आवास, बिजली, छुट्टी एवं मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 पदों की संख्या

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इस भर्ती के अंतर्गत Junior Manager (Winding Engine) के कुल 02 पद निर्धारित किए गए हैं।

  • पद का नाम: Junior Manager (Winding Engine)
  • कुल पद: 02

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

Junior Manager के पदों पर आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • Walk-in Interview
  • दस्तावेज सत्यापन

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 नौकरी की अवधि

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा (Contractual Basis) पर की जाएगी।

  • प्रारंभिक नियुक्ति अवधि: 01 वर्ष
  • आवश्यकतानुसार नियुक्ति अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
  • अधिकतम नियुक्ति अवधि: 05 वर्ष
  • नियुक्ति अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही रहेगी।

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के Junior Manager पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर Walk-in Interview में शामिल होना होगा।

दोस्तों फॉर्म भरने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।

इसके बाद नोटिफिकेशन के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसमें पूछी गई सभी प्रकार की जानकारियों को BLOCK LETTERS में भर देना होगा।

आवेदन फॉर्म में अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगानी होगी तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी तैयार करनी होगी।

इसके बाद निर्धारित तारीख 16 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों और भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ Walk-in Interview के लिए पहुंच जाना होगा।

 

  • Walk-in Interview का पता:
  • 2nd Floor, Conference Hall, Administration Building, Khetri Copper Complex, Hindustan Copper Limited, Khetri Nagar, Jhunjhunu, Rajasthan – 333504.

 

Hindustan Copper Limited Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • 1. भरा हुआ आवेदन फॉर्म।
  • 2. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • 3. 10वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
  • 4. आयु प्रमाण पत्र।
  • 5. अनुभव प्रमाण पत्र।
  • 6. First-Class Winding Engine Driver Certificate।
  • 7. पिछली सैलरी स्लिप (Last Pay Slip)।
  • 8. सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी।
  • 9. सभी मूल प्रमाणपत्र।

 

Notification – Official Notification

Form Apply Link – Click here 

Leave a Comment