
BBMB Apprentice Recruitment 2026: विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के पदों पर शानदार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है। दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिना परीक्षा के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है, जिसे पढ़कर आप आसानी से अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 आवेदन तिथि
अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
शुरू होने की तारीख: 05/06/2026
-
आखिरी तारीख: 04/07/2026
सभी उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 पदों का विवरण
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा कुल 16 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है।
-
Lineman – 09 पद
-
Electrician – 03 पद
-
Gardener – 01 पद
-
Cook – 01 पद
-
Welder – 01 पद
-
Plumber – 01 पद
-
कुल पद – 16
BBMB Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा Apprentices Act 1961 एवं उसके संशोधित नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
Lineman, Electrician, Welder एवं Plumber पदों के लिए:
-
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
-
10वीं में न्यूनतम 40% अंक होना आवश्यक।
-
संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
-
आधार कार्ड अनिवार्य है।
-
Gardener एवं Cook पदों के लिए:
-
मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
-
समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
-
All Candidates : 00/-
BBMB Apprentice Recruitment 2026 वेतन
इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को Apprenticeship Act एवं BBMB के नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा।
-
मेरिट सूची
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण (यदि आवश्यक हो)
-
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
-
ITI ट्रेड के लिए मेरिट 10वीं एवं ITI अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
BBMB Apprentice Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज
-
10वीं की मार्कशीट
-
8वीं की मार्कशीट (जहां लागू हो)
-
ITI प्रमाणपत्र एवं मार्कशीट
-
आधार कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
BBMB Apprentice Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
इसके बाद Apprenticeship India (NAPS) पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण पूर्ण होने के बाद संबंधित ट्रेड का चयन करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों को सही प्रकार से अपलोड करना होगा।
सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर देना है।
भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
Notification – Click here
Form Apply Link – Apply Now