
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026: जल शक्ति विभाग में Para Pump Operator, Para Fitter और Multi Purpose Worker के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग, रिकांग पिओ, जिला किन्नौर के अंतर्गत निकाली गई है। इस भर्ती में कुल 20 पद निर्धारित किए गए हैं।
दोस्तों, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को हिंदी या अंग्रेजी में टाइप करके अथवा साफ-साफ हाथ से लिखकर संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। दोस्तों, इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 आवेदन तिथि
जल शक्ति विभाग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित है।
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: शुरू
-
आखिरी तारीख: 09/11/2026, शाम 5:00 बजे तक
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 आयु सीमा
जल शक्ति विभाग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
-
आयु की गणना: 09/11/2026 के अनुसार।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
जल शक्ति विभाग में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
1. Para Pump Operator योग्यता: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में Electrician, Wireman, Diesel Mechanic, Pump Mechanic, Motor Mechanic, Pump Operator-cum-Mechanic या संबंधित पंप संचालन एवं रखरखाव ट्रेड शामिल हैं। नोटिफिकेशन में सरकार की Skill Development Scheme के अंतर्गत संबंधित ट्रेड के प्रमाणपत्र का विकल्प भी दिया गया है।
2. Para Fitter योग्यता: 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त ITI या संस्थान से Fitter अथवा Plumber ट्रेड में प्रमाणपत्र होना चाहिए। नोटिफिकेशन में सरकार की Skill Development Scheme के अंतर्गत संबंधित ट्रेड के प्रमाणपत्र का विकल्प भी दिया गया है।
3. Multi Purpose Worker योग्यता: 8वीं पास या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। उम्मीदवार को 8वीं कक्षा की विस्तृत अंकतालिका जमा करनी होगी।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 पदों का विवरण
जल शक्ति विभाग की इस भर्ती में कुल 20 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
Para Pump Operator: 04 पद
-
Para Fitter: 01 पद
-
Multi Purpose Worker: 15 पद
-
कुल पद: 20
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
जल शक्ति विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 वेतन
जल शक्ति विभाग के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह निम्नलिखित मानदेय दिया जाएगा।
-
Para Pump Operator: ₹7,100 प्रति माह
-
Para Fitter: ₹7,100 प्रति माह
-
Multi Purpose Worker: ₹6,000 प्रति माह
कार्य के घंटे: प्रतिदिन 6 घंटे।
यह भर्ती पार्ट-टाइम/घंटे के आधार पर है और नोटिफिकेशन में भुगतान को मानदेय बताया गया है।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
जल शक्ति विभाग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
-
1. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट सूची।
-
2. पद के अनुसार स्किल टेस्ट।
-
3. शारीरिक परीक्षण।
-
4. मूल दस्तावेजों का सत्यापन।
नोटिफिकेशन के अनुसार, उपलब्ध पदों की संख्या से कम-से-कम पांच गुना पात्र उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। उम्मीदवारों को इसके लिए अलग से बुलावा पत्र जारी किया जाएगा।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 अनुभव और मेरिट
इस भर्ती में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्यक्षेत्र के अनुभव के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। नोटिफिकेशन में कुल 10 अंकों की चयन प्रक्रिया का उल्लेख है।
Para Pump Operator और Para Fitter के लिए मैट्रिक की योग्यता, संबंधित अनुभव तथा स्किल/फिजिकल टेस्ट के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं।
Multi Purpose Worker के लिए 8वीं कक्षा की योग्यता, संबंधित अनुभव तथा स्किल/फिजिकल टेस्ट के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं।
संबंधित अनुभव के लिए जल शक्ति विभाग तथा नोटिफिकेशन में उल्लिखित संबंधित विभागों या संस्थानों के कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र आवश्यक हो सकता है।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 फिजिकल और स्किल टेस्ट
Para Pump Operator के लिए: पंप की मरम्मत, पंप में खराबी पहचानना, मोटर और पंप की स्थापना, पंप की देखरेख, लीकेज और प्रेशर की जांच, मोटर की खराबी पहचानना तथा संबंधित उपकरणों का इस्तेमाल करने का ज्ञान होना चाहिए।
Para Fitter के लिए: पानी की पाइपलाइन की मरम्मत, लीकेज ठीक करना, पाइप फिटिंग, पाइप के थ्रेड बनाना, पाइप वितरण व्यवस्था और संबंधित औजारों के उपयोग का ज्ञान होना चाहिए।
शारीरिक परीक्षण के लिए: उम्मीदवार पहाड़ी क्षेत्रों में औजार और पाइप ले जाने में सक्षम होना चाहिए। नोटिफिकेशन में शारीरिक अक्षमता और कलर ब्लाइंडनेस से संबंधित शर्तें भी दी गई हैं।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज
Para Pump Operator और Para Fitter के लिए:
-
1. Bonafide Himachali Certificate।
-
2. 10वीं की विस्तृत अंकतालिका।
-
3. संबंधित ITI या Skill Development प्रमाणपत्र।
-
4. आयु प्रमाणपत्र।
-
5. संबंधित कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र।
-
6. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र।
-
7. लागू होने पर SC/ST/OBC/EWS प्रमाणपत्र।
-
8. EWS उम्मीदवारों के लिए छह महीने से अधिक पुराना न होने वाला आय प्रमाणपत्र।
-
9. लागू होने पर BPL प्रमाणपत्र।
-
Multi Purpose Worker के लिए:
-
1. Bonafide Himachali Certificate।
-
2. 8वीं कक्षा की विस्तृत अंकतालिका।
-
3. आयु प्रमाणपत्र।
-
4. संबंधित कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र।
-
5. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र।
-
6. लागू होने पर SC/ST/OBC/EWS प्रमाणपत्र।
-
7. EWS उम्मीदवारों के लिए छह महीने से अधिक पुराना न होने वाला आय प्रमाणपत्र।
Jal Shakti Vibhag Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
जल शक्ति विभाग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
इसके बाद आवेदन पत्र को हिंदी या अंग्रेजी में साफ-साफ टाइप करके अथवा हाथ से लिखकर तैयार करना होगा।
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और संबंधित पद के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित या स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
यदि उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र को अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निम्नलिखित पते पर जमा करना होगा।
-
आवेदन भेजने का पता:
-
Executive Engineer,
-
Jal Shakti Division, Reckong Peo,
-
District Kinnaur, Himachal Pradesh.
-
फोन नंबर: 01786-222229
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले या अधूरे आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा।
Notification – click here