
ICAR-IARI Recruitment 2026: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली के द्वारा यंग प्रोफेशनल-II, यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना ICAR-IARI की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 03 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें यंग प्रोफेशनल-II, यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो कृषि क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, आयु सीमा, योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया हमारे इस आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है।
ICAR-IARI Recruitment 2026 आवेदन तिथि
ICAR-IARI भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: जारी है
-
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 30/06/2026
-
ऑनलाइन इंटरव्यू की तारीख: 06/07/2026 सुबह 10:00 बजे
-
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म 30 जून 2026 तक जमा करना होगा।
ICAR-IARI Recruitment 2026 पदों का विवरण
-
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 03 पदों पर भर्ती की जाएगी।
-
यंग प्रोफेशनल-II: 01 पद
-
यंग प्रोफेशनल-I: 01 पद
-
फील्ड असिस्टेंट: 01 पद
यह सभी पद संविदा (Contractual) आधार पर हैं और प्रोजेक्ट समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाएंगे।
ICAR-IARI Recruitment 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित है।
-
यंग प्रोफेशनल-II: अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
-
यंग प्रोफेशनल-I: अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
-
फील्ड असिस्टेंट: अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
नियमों के अनुसार SC/ST, महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।
ICAR-IARI Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
यंग प्रोफेशनल-II पद के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एग्रोनॉमी (Agronomy) विषय में प्रथम श्रेणी से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
यंग प्रोफेशनल-I पद के लिए: उम्मीदवार के पास B.Sc Agriculture (प्रथम श्रेणी) की डिग्री होनी चाहिए।
फील्ड असिस्टेंट पद के लिए: उम्मीदवार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
ICAR-IARI Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
-
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 00
ICAR-IARI Recruitment 2026 वेतन
ICAR-IARI भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
-
यंग प्रोफेशनल-II: वेतन: ₹42,000 प्रति माह
-
यंग प्रोफेशनल-I: वेतन: ₹30,000 प्रति माह
-
फील्ड असिस्टेंट: वेतन: ₹20,000 प्रति माह
ICAR-IARI Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
-
स्क्रीनिंग प्रक्रिया
-
ऑनलाइन इंटरव्यू
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा जांच
केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ICAR-IARI Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
ICAR-IARI भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
दोस्तों आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लें।
इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
Notification – Click here
Form Apply Link – Apply Now