
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026: Multi-Tasking Staff (MTS) के पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना CSIR–National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है।
जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जोकि एक अच्छी सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए पूरे भारत के पात्र महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 आवेदन तिथि
MTS के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
शुरू होने की तारीख: 12/08/2026
-
आखिरी तारीख: 21/09/2026 शाम 05:00 बजे तक
आवेदन केवल Speed Post/Courier के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 आयु सीमा
MTS के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
नियमों के अनुसार पात्र वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।
-
योग्यता – 10वीं या SSC पास निर्धारित है।
दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त Board/Institution से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।
-
General/OBC/EWS/अन्य लागू उम्मीदवार: ₹500/-
-
आवेदन शुल्क Demand Draft (DD) के माध्यम से देना होगा।
SC/ST, Ex-Servicemen, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 कुल पद
MTS के कुल 06 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
ST – 01 पद
-
OBC (NCL) – 02 पद
-
EWS – 01 पद
-
UR – 02 पद
-
कुल – 06 पद
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 वेतन
MTS के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन इस प्रकार निर्धारित है।
-
Pay Level-1: ₹18,000 से ₹56,900/- तक
वेतन 7th Central Pay Commission के Pay Matrix के अनुसार निर्धारित है।
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
MTS के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। लिखित परीक्षा Bengaluru में आयोजित की जाएगी।
-
लिखित परीक्षा पैटर्न
-
General Intelligence – 25 प्रश्न
-
Quantitative Aptitude – 25 प्रश्न
-
General Awareness – 50 प्रश्न
-
English Language – 50 प्रश्न
-
कुल प्रश्न – 150
-
कुल अंक – 450
-
समय – 2 घंटे
-
प्रत्येक सही उत्तर – 3 अंक
-
गलत उत्तर पर 1 अंक की Negative Marking
-
परीक्षा का स्तर – 10वीं कक्षा
CSIR-NAL MTS Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपने फॉर्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद निर्धारित Application Form को A4 Size Paper पर Type करके तैयार करना होगा। आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरने के बाद हाल की Passport Size Colour Photograph लगानी होगी और निर्धारित स्थान पर Signature करना होगा।
इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की Self-Attested Copies और जहां लागू हो वहां ₹500 का Demand Draft आवेदन के साथ लगाना होगा। DD के पीछे अपना नाम और पिता का नाम लिखना है।
-
तैयार आवेदन को Speed Post/Courier के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
-
The Director,
-
CSIR–National Aerospace Laboratories (CSIR–NAL),
-
Post Bag No. 1779, HAL Airport Road, Kodihalli,
-
Bengaluru – 560017, Karnataka.
-
Envelope के ऊपर लिखना होगा:
-
“Application for the Post of MTS, Advt. No.11/2026”
Notification – Click here
Offline Form Apply Link – Click here