
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026: नेवल शिप रिपेयर यार्ड, श्री विजय पुरम की तरफ से अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेड में नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, इंडियन नेवी के अंतर्गत नेवल शिप रिपेयर यार्ड के द्वारा जारी किया गया है।
जिसमें कि दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है
जोकि 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास हैं और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग करना चाहते हैं। दोस्तों इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 50 रिक्त पदों पर एक वर्ष की Technician (Vocational) Apprentice Training कराई जाएगी।
दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 आवेदन तिथि
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
शुरू होने की तारीख: Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने के तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे से
-
आखिरी तारीख: 10/10/2026 रात 11:51 बजे तक
आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु Apprentice Training Programme शुरू होने से एक दिन पहले 18 वर्ष होनी चाहिए।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।
-
योग्यता – उम्मीदवार को 10वीं/Matriculation पास होना चाहिए और इसके बाद संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। ITI योग्यता NCVT या SCVT से होनी चाहिए।
दोस्तों उम्मीदवार जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहा है, उसके लिए संबंधित ITI ट्रेड की योग्यता निर्धारित है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 कुल पद
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 50 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
Electrician – 08
-
Fitter – 05
-
Information & Communication Technology System Maintenance – 05
-
Instrument Mechanic – 02
-
Machinist – 02
-
Mechanic Refrigeration & AC – 03
-
Mechanic Diesel – 05
-
Programming Assistant – 02
-
Pipe Fitter – 03
-
Shipwright (Wood) – 06
-
Welder (Gas & Electric) – 05
-
Electronics Mechanic – 02
-
Sheet Metal Worker – 02
-
कुल पद – 50
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के संबंध में दिए गए नोटिफिकेशन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं बताया गया है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 वेतन
यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी के बजाय एक वर्ष की Apprenticeship Training है। इसमें उम्मीदवारों को Apprenticeship Rules, 1992 तथा सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक Stipend दिया जाएगा। नोटिफिकेशन में निश्चित रुपये की राशि नहीं बताई गई है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित है।
-
Preliminary Merit List
-
Interview – 50 Marks
-
Technical Skill Assessment
-
Final Merit List
-
Document Verification
-
Medical Examination
प्रारंभिक मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्रेड एवं कैटेगरी के अनुसार तैयार की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview 50 अंकों का होगा और संबंधित ट्रेड की तकनीकी जानकारी/कौशल की जांच भी की जाएगी।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 प्रशिक्षण अवधि
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की Apprenticeship Training दी जाएगी।
-
Training के शुरू होने की संभावित तारीख 01 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 मिलने वाली सुविधाएं
Training के दौरान भर्ती विज्ञापन के अनुसार Apprentices को कुछ आवश्यक Safety और Workshop सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें Workshop Overalls, Safety Shoes, Safety Gloves, Safety Goggles, Safety Helmet, Ear Defender तथा Uniform शामिल हैं।
Training से संबंधित चोट या दुर्घटना की स्थिति में Yard Medical Centre की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर GB Pant Hospital, Sri Vijaya Puram में आगे उपचार के लिए भेजा जा सकता है।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 जरूरी दस्तावेज
आवेदन एवं Document Verification के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
-
– 10वीं की Marksheet
-
– ITI Certificate
-
– ITI Final Consolidated Marksheet
-
– Aadhaar Card
-
– Caste Certificate, यदि लागू हो
-
– PwD Certificate, यदि लागू हो
-
– Ex-Serviceman/Armed Forces Personnel Certificate, यदि लागू हो
-
– NCC Certificate, यदि लागू हो
-
– Sports Certificate, यदि लागू हो
-
– Medical Fitness Certificate
-
Original Documents को Document Verification के समय प्रस्तुत करना होगा।
Indian Navy NSRY Apprentice Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद Apprenticeship Recruitment Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान मांगे गए सभी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर Submit कर देना होगा।
Physical Form स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को आवेदन की Hard Copy NSRY को भेजने की आवश्यकता नहीं है।
दोस्तों आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत Mobile Number और Valid Email ID जरूर देना है, क्योंकि आगे की जानकारी और Interview Call Letter ऑनलाइन माध्यम से इसी पर भेजा जाएगा।
Notification – Official Notification
Form Apply Link – Apply Now