Hassan District Court Recruitment 2026: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जवाद/प्यून के 48 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Hassan District Court Recruitment 2026
Hassan District Court Recruitment 2026

Hassan District Court Recruitment 2026: हासन जिला एवं सत्र न्यायालय, कर्नाटक के द्वारा जवान (Peon) के पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती की सूचना हासन जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इसमें कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।

यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो 10वीं पास हैं और न्यायालय विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती से जुड़ी A to Z महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 आवेदन तिथि

जवान के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 19/08/2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 17/09/2026 रात 11:59 बजे तक
  • आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 19/09/2026

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन हासन जिला न्यायालय की वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 कुल पद

इस भर्ती के अंतर्गत जवान (Peon) के कुल 48 पद निर्धारित किए गए हैं।

  • कुल पद: 48
  • आरक्षण के अनुसार पदों का वर्गीकरण नोटिफिकेशन में दिया गया है। 

 

Hassan District Court Recruitment 2026 आयु सीमा

जवान के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • सामान्य वर्ग: 35 वर्ष + 5 वर्ष की छूट
  • 2A, 2B, 3A, 3B: 38 वर्ष + 5 वर्ष की छूट
  • SC, ST और Category-I: 40 वर्ष + 5 वर्ष की छूट

नोटिफिकेशन में 31 दिसंबर 2027 तक जारी होने वाली सीधी भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक बार 5 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान बताया गया है।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

जवान के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।

  • योग्यता: उम्मीदवार ने कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित SSLC यानी 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • इसके साथ उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा पढ़ना और लिखना आना चाहिए। 

 

Hassan District Court Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

जवान के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।

  • सामान्य वर्ग तथा 2A, 2B, 3A, 3B: ₹200/-
  • SC/ST, Category-I तथा नोटिफिकेशन में पात्र अन्य श्रेणियां: शुल्क में छूट
  • आवेदन शुल्क का भुगतान SBI e-Pay, Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। 

 

Hassan District Court Recruitment 2026 वेतन

जवान के पद पर चयनित उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में निम्न वेतनमान दिया गया है।

  • वेतनमान: ₹27,000 – ₹46,675

इसके अलावा नियमानुसार उपलब्ध अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से SSLC में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

  • चयन प्रक्रिया:
  • 1. SSLC में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट
  • 2. इंटरव्यू
  • 3. दस्तावेज सत्यापन
  • 4. अंतिम चयन

एक पद के लिए लगभग 10 उम्मीदवारों के अनुपात (1:10) में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 10 अंकों का होगा और चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न

दोस्तों इस भर्ती में नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं बताया गया है।

उम्मीदवारों की SSLC में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और इंटरव्यू में उम्मीदवार की प्रवीणता तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 10 अंक का होगा।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

जवान के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म आवेदन करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना है। इसके बाद हासन जिला न्यायालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपना चालू मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।

इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद आवेदन की कॉपी/प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के अनुसार आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से:

  • SSLC/10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि संबंधी प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

नोटिफिकेशन में फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित आकार तथा JPG फॉर्मेट में अपलोड करने की जानकारी भी दी गई है।

 

Hassan District Court Recruitment 2026 महत्वपूर्ण बातें

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा। उम्मीदवार को आवेदन में चालू मोबाइल नंबर और ई-मेल देना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तारीख 17/09/2026 रात 11:59 बजे है।

शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 19/09/2026 है।

इंटरव्यू से संबंधित सूचना SMS/E-Mail के माध्यम से दी जा सकती है।

इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को आवश्यक मूल दस्तावेज साथ रखने होंगे।चयन के बाद नियुक्ति संबंधित नियमों के अनुसार होगी।

Hassan District Court Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक

 

Notification – Click here

Form Apply Link – Apply Link

Leave a Comment