
IRCTC Consultant Recruitment 2026: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ओर से Consultant for Control Office के पद पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती IRCTC South Zone, Chennai में की जा रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भर्ती सामान्य 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नहीं है, बल्कि भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों (Retired Railway Employees) के लिए है। उम्मीदवार का संबंधित रेलवे विभाग में आवश्यक अनुभव होना चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में नीचे दी गई है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 आवेदन तिथि
Consultant for Control Office के पद पर आवेदन करने वाले योग्य सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 02/09/2026
-
आवेदन शुरू: 02/09/2026
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 17/09/2026
आवेदन निर्धारित पते पर अंतिम तिथि तक पहुंच जाना चाहिए। अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 आयु सीमा
Consultant पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
अधिकतम आयु: 64 वर्ष
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख को उम्मीदवार की आयु 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। HR Policy के अनुसार चयनित Retired Employee को अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक कार्य करने की अनुमति होगी।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
Consultant for Control Office के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।
-
योग्यता – 10वीं पास
Graduation को Preferably रखा गया है।
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए। Graduation किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना Preferably बताया गया है।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 अनुभव
इस भर्ती में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार का Retired Railway Employee होना आवश्यक है।
उम्मीदवार के पास कम से कम 20 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए तथा Operating/Commercial Department में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार को Trains Movement, Control Office और Public Handling का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
अन्य Railway Departments से Retired Staff को भी Consider किया जा सकता है, यदि उन्हें Trains Movement/Control Office/Public Handling का अच्छा ज्ञान हो।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 01 पद पर भर्ती की जाएगी।
-
पद का नाम: Consultant for Control Office
कुल पद: 01
Controlling Office: South Zone, Chennai
यह पद Indian Railways के Operating/Commercial Departments से Level-6, Level-7, Level-8, Level-9 या Level-10 (7th CPC) से Retired कर्मचारियों के लिए है।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
Consultant for Control Office के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन में किसी आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।
-
All Candidates: कोई आवेदन शुल्क नहीं बताया गया है।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 वेतन
इस भर्ती में वेतन एक निश्चित राशि के रूप में निर्धारित नहीं किया गया है।
चयनित Retired Employee का Fixed Monthly Remuneration, रिटायरमेंट के समय प्राप्त Pay में से Basic Pension घटाकर निर्धारित किया जाएगा।
यह Remuneration Contract की अवधि के दौरान सामान्यतः अपरिवर्तित रहेगा।
इसके अलावा Conveyance Allowance, Uniform Allowance और Mobile Charges IRCTC की Policy के अनुसार मिलेंगे। Tour Duty की स्थिति में TA/DA/Lodging की पात्रता भी IRCTC की लागू Policy के अनुसार होगी।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 भर्ती की अवधि
चयनित उम्मीदवार को आवश्यकता के आधार पर शुरुआत में 01 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवार के प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। दोनों में से कोई भी पक्ष एक महीने का नोटिस देकर Re-engagement समाप्त कर सकता है।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा।
-
चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:
-
आवेदन की Shortlisting
-
Interview
-
Medical Examination / Health Check-up
-
Document Verification
Interview की तारीख और स्थान योग्य उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार का Medical Examination/Health Check-up किया जाएगा और अन्य पात्रताओं के साथ Medical Fitness भी जरूरी होगी।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
Consultant for Control Office के पद पर आवेदन करने वाले योग्य Retired Railway Employees को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
दोस्तों, फार्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए Official Notification को अच्छे से पढ़ लेना है। इसके बाद Notification में दिए गए Application Form (Annexure-II) को भरना होगा।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की Self-Attested Photocopies लगानी होंगी, जिसमें PPO (7th CPC के अनुसार), Service Certificate, Last Pay Slip, Aadhaar Card आदि शामिल हैं।
उम्मीदवारों को Interview के समय Original Service Certificate, PPO और अन्य आवश्यक Documents Verification के लिए साथ लेकर जाना होगा।
-
आवेदन पत्र और दस्तावेज निम्न पते पर भेजना होगा:
-
The Group General Manager
-
Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd.
-
6A The Rain Tree Place, No.9 Mc Nichols Road,
-
Chetpet, Chennai – 31
इसके अलावा Scanned Application Form और सभी Enclosures को अनिवार्य रूप से ई-मेल के माध्यम से भी भेजना होगा:
teamhrsouthzone@irctc.com.
आवेदन 17/09/2026 तक पहुंच जाना चाहिए।
IRCTC Consultant Recruitment 2026 Important Links
Notification – Click here
Offline Form Apply Link – Click here
Email – teamhrsouthzone@irctc.com