
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: सैनिक स्कूल झुंझुनू में विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना Sainik School Jhunjhunu के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है।
जिसमें कि दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जोकि एक अच्छी नौकरी को पाना चाहते हैं।
दोस्तों इस भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिक उम्मीदवार आवेदन करके नौकरी को पा सकते हैं। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फार्म को आवेदन कर सकते हैं।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 आवेदन तिथि
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
शुरू होने की तारीख: 22/08/2026
-
आखिरी तारीख: 12/09/2026
-
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 आयु सीमा
सैनिक स्कूल झुंझुनू के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा संबंधित पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
PGT पदों के लिए आयु सीमा: 21 वर्ष से 40 वर्ष
-
TGT पदों के लिए आयु सीमा: 21 वर्ष से 35 वर्ष
-
Counsellor पद के लिए आयु सीमा: 18 वर्ष से 50 वर्ष
-
आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
-
PGT पदों के लिए संबंधित विषय में Master’s Degree कम से कम 50% अंकों के साथ तथा B.Ed. या निर्धारित वैकल्पिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही English Medium में पढ़ाने की proficiency आवश्यक है।
-
TGT पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित Graduation/Integrated Degree, कम से कम 50% अंक, B.Ed. तथा CTET/STET Level-2 की योग्यता निर्धारित है।
-
Counsellor पद के लिए Psychology में Graduate/Post Graduate, अथवा Child Development में Post Graduate, अथवा Graduate/Post Graduate के साथ Career Guidance and Counseling में Diploma होना चाहिए।
-
PEM/PTI cum Matron पद के लिए Physical Education से संबंधित निर्धारित Graduation qualification तथा B.P.Ed. की योग्यता निर्धारित है। यह पद केवल Female उम्मीदवारों के लिए है।
-
Art Master के लिए Intermediate के साथ Painting/Fine Arts में 4 वर्ष का Diploma, अथवा संबंधित Graduation के साथ 2 वर्ष का Diploma, अथवा MA in Drawing and Painting/Fine Art निर्धारित है।
-
Lab Assistant के लिए संबंधित विषय के साथ Science Stream में 12वीं/Intermediate पास होना चाहिए।
-
Music Teacher/Band Master के लिए 12वीं के साथ Music में Degree/Diploma अथवा notification में दी गई निर्धारित Music qualification होनी चाहिए।
-
UDC के लिए Graduation के साथ Government या Commercial Organization में कम से कम 2 वर्ष का Office Experience होना चाहिए।
-
LDC के लिए Matriculation/10वीं पास तथा English में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की Typing Speed और MS Office का ज्ञान होना चाहिए।
-
Driver के लिए Matriculation/10वीं पास तथा Valid Heavy Vehicle Driving Licence होना चाहिए।
-
Electrician cum Pump Operator के लिए Matriculation/10वीं पास, Electrician/Wireman Trade में ITI Certificate तथा कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
-
Nursing Sister के लिए Nursing Diploma/Degree तथा 5 वर्ष का अनुभव निर्धारित है।
दोस्तों शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।
-
General/OBC Candidates: ₹500
-
SC/ST Candidates: ₹250
आवेदन शुल्क Demand Draft के माध्यम से जमा करना होगा। अन्य किसी माध्यम जैसे UPI, Indian Postal Order, Cheque या Cash आदि से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 वेतन
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन पद के अनुसार निर्धारित किया गया है।
-
PGT: ₹47,600 + अन्य लागू भत्ते
-
TGT: ₹44,900 + अन्य लागू भत्ते
-
Counsellor: ₹63,758 प्रति माह
-
Lab Assistant: ₹38,250 प्रति माह
-
Music Teacher/Band Master: ₹46,720 प्रति माह
-
UDC: ₹38,250 प्रति माह
-
LDC: ₹31,840 प्रति माह
-
Nursing Sister: ₹38,250 प्रति माह
-
Regular Staff के लिए नियमों के अनुसार अन्य लागू allowances भी दिए जाएंगे।
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित है।
-
लिखित परीक्षा
-
स्किल टेस्ट / क्लास डेमोंस्ट्रेशन
-
इंटरव्यू
-
दस्तावेज सत्यापन
केवल शॉर्टलिस्ट किए गए और आवश्यक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों को Written Exam, Skill Test और Interview के लिए बुलाया जाएगा।
-
Written Exam Pattern
-
Academic Posts के लिए परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
-
General Knowledge: 15 Marks
-
General English: 15 Marks
-
Basic Maths: 10 Marks
-
Subject Test: 60 Marks
-
Total: 100 Marks
- Administrative Posts के लिए परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी।
-
General Knowledge: 5 Marks
-
General English: 10 Marks
-
Basic Maths: 10 Marks
-
Subject Test: 25 Marks
-
Total: 50 Marks
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
सैनिक स्कूल झुंझुनू के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Offline के माध्यम से अपने फार्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों फार्म आवेदन करने से पहले जारी Official Notification को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद Sainik School Jhunjhunu की Official Website के Recruitment Section से Prescribed Application Form को डाउनलोड करना होगा। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग Application Form जमा करना होगा।
आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दस्तावेजों की Self-Attested Copies लगानी होगी। साथ ही दो Passport Size Photographs और निर्धारित Demand Draft भी लगाना होगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म को केवल Speed Post के माध्यम से Sainik School Jhunjhunu के पते पर भेजना होगा। By Hand Application स्वीकार नहीं की जाएगी।
दोस्तों आवेदन फॉर्म भेजने से पहले Official Notification में दिए गए सभी नियमों और शर्तों को अच्छे से जरूर पढ़ लें।
आवेदन भेजने का पता:
-
Principal,
-
Sainik School Jhunjhunu,
-
VPO Dorasar, District Jhunjhunu,
-
Rajasthan – 333021