Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: सफाई कर्मचारी के पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर के माध्यम से जारी की गई है।

जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भर्ती राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में की जाएगी। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका होने वाला है जो सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में अच्छे से बताई गई है, जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आवेदन तिथि

सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।

  • शुरू होने की तारीख: 15/08/2026
  • आखिरी तारीख: 28/09/2026 रात 11:59 बजे तक 

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आयु सीमा

सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01/01/2027 को आधार मानकर निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

लेकिन उम्मीदवार के पास कम से कम 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। यह अनुभव संबंधित नियमों के अनुसार मान्य प्रमाण-पत्र के माध्यम से होना चाहिए।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 अनुभव

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 01 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है।

सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र संबंधित नगरीय निकाय द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार अनुभव प्रमाण-पत्र 01/08/2026 के बाद जारी और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का होना चाहिए।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में One Time Registration (OTR) शुल्क निर्धारित है।

  • सामान्य वर्ग: ₹600/-
  • आरक्षित वर्ग: ₹400/-
  • दिव्यांगजन: ₹400/-

जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा OTR शुल्क जमा नहीं करना होगा।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 कुल पद

सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पद हैं।

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 24,277 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र: 475 पद

ये रिक्तियां राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में निर्धारित की गई हैं।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 वेतन

सफाई कर्मचारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार:

  • मानदेय: ₹7,410/- प्रतिमाह दिया जाएगा। 

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

सफाई कर्मचारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

इस भर्ती में उपलब्ध पदों और पात्र आवेदनों के आधार पर प्राथमिकता के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले संबंधित नगरीय निकाय में 01 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

पद रिक्त रहने पर जिले की अन्य नगरीय निकायों और उसके बाद राजस्थान की अन्य नगरीय निकायों के 01 वर्ष अनुभव वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 परीक्षा होगी या नहीं?

दोस्तों इस नोटिफिकेशन में लिखित परीक्षा की चयन प्रक्रिया नहीं दी गई है। चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 नौकरी सरकारी है या प्राइवेट?

दोस्तों यह भर्ती राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के अंतर्गत है, लेकिन नोटिफिकेशन के अनुसार पद संविदा आधारित हैं। इसलिए इसे शुरुआत से स्थायी/नियमित सरकारी नौकरी नहीं कहा जाएगा।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म आवेदन करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेना है।

इसके बाद SSO Portal के माध्यम से लॉगिन करके Recruitment Portal में जाना होगा। वहां One Time Registration की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन फॉर्म को Submit कर देना है और Application ID प्राप्त करना जरूरी है। केवल Preview दिखाई देने का मतलब आवेदन Submit होना नहीं है।

नोट: आवेदन करने से पहले अपने सफाई कार्य के 1 वर्ष के अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता अवश्य जांच लें। गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

 

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक

 

Notification – Official Notification

Form Apply Link – Apply Now

Leave a Comment