
LPSSRB Recruitment 2026: लद्दाख पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (LPSSRB) के माध्यम से लद्दाख फायर एंड रेस्क्यू सर्विस में विभिन्न पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत Fireman, Fireman Driver, Fireman Ministerial और Sweeper/Safaiwala के कुल 17 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 04 of 2026 है। फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
दोस्तों, इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि वैध लद्दाख डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसलिए भारत के सभी राज्यों के उम्मीदवार केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। दोस्तों, इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है, जिसे पढ़कर आप अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
LPSSRB Recruitment 2026 आवेदन तिथि
लद्दाख फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित है।
-
शुरू होने की तारीख: 22/10/2026
-
आखिरी तारीख: 08/11/2026
LPSSRB Recruitment 2026 आयु सीमा
विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
Fireman, Fireman Driver और Fireman Ministerial: 18 वर्ष से 28 वर्ष
-
Sweeper/Safaiwala: 18 वर्ष से 40 वर्ष
आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।
LPSSRB Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
Fireman: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 में Physics और Chemistry विषयों के साथ निर्धारित योग्यता आवश्यक है।
Fireman Driver: निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ वैध LMV (Transport) ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।
Fireman Ministerial: 12वीं पास होने के साथ निर्धारित टाइपिंग योग्यता आवश्यक है। टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है।
Sweeper/Safaiwala: 10वीं पास की योग्यता निर्धारित है।
सभी उम्मीदवारों के पास केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का वैध Domicile Certificate होना आवश्यक है। पद के अनुसार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करें।
LPSSRB Recruitment 2026 कुल पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 17 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
-
Fireman: 11 पद
-
Fireman Driver: 4 पद
-
Fireman Ministerial: 1 पद
-
Sweeper/Safaiwala: 1 पद
-
कुल पद: 17
LPSSRB Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पद और श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
-
Fireman, Fireman Driver और Fireman Ministerial:
-
UR/EWS उम्मीदवार: ₹600
-
SC/ST/ALC उम्मीदवार: ₹500
-
Sweeper/Safaiwala:
-
UR/EWS उम्मीदवार: ₹450
-
SC/ST/ALC उम्मीदवार: ₹400
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
LPSSRB Recruitment 2026 वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा।
-
Fireman, Fireman Driver और Fireman Ministerial: Pay Level-2
-
Sweeper/Safaiwala: SL-1
Fireman और संबंधित पदों का वेतनमान तथा सफाईवाला पद का वेतनमान आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पे लेवल के अनुसार लागू होगा। सटीक वेतन संबंधी विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।
LPSSRB Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
-
1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
-
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
-
3. दस्तावेजों की जांच
-
4. लिखित परीक्षा
-
5. पद के अनुसार ड्राइविंग टेस्ट, कंप्यूटर टेस्ट या ट्रेड टेस्ट
सभी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।
LPSSRB Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
लद्दाख फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भरना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को लद्दाख पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद LPSSRB Recruitment 2026 के संबंधित लिंक को खोलना होगा।
आवेदन करने से पहले जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फिर अपनी श्रेणी और पद के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
धन्यवाद।
Notification: click here
Official Website
Form Apply Link: click here