Army Porter Recruitment Rally 2026: भारतीय सेना पोर्टर भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Army Porter Recruitment Rally 2026
Army Porter Recruitment Rally 2026

Army Porter Recruitment Rally 2026: भारतीय सेना के अंतर्गत पोर्टर भर्ती रैली का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती रैली का आयोजन Sangha Auditorium, Akhnoor (Jammu) में किया जाएगा।

दोस्तों इस भर्ती में जम्मू-कश्मीर सहित भारत के अन्य राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार भी निर्धारित तिथि के अनुसार शामिल हो सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया जिला वार आयोजित की जाएगी तथा उम्मीदवारों का चयन शारीरिक क्षमता एवं स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Short Notification – Click here

Army Porter Recruitment Rally 2026 भर्ती तिथि

भारतीय सेना पोर्टर भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए तिथियां इस प्रकार निर्धारित हैं।

  • रैली तिथि: 28 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026
  • समय: प्रातः 05:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
  • 28 जुलाई 2026: जम्मू जिले के निर्धारित तहसीलों के उम्मीदवार।
  • 29 जुलाई 2026: जम्मू जिले के शेष तहसील एवं राजौरी जिले के उम्मीदवार।
  • 30 जुलाई 2026: पुंछ जिला, जम्मू-कश्मीर के अन्य जिले एवं भारत के अन्य राज्यों के उम्मीदवार।

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 आयु सीमा

भारतीय सेना पोर्टर भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष तक।

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए जारी सूचना में शैक्षणिक योग्यता का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पात्रता की जानकारी अवश्य जांच लें।

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, क्योंकि यह भर्ती रैली के माध्यम से आयोजित की जा रही है।

  • All Candidates : ₹00

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 वेतन

जारी सूचना के अनुसार पोर्टर का कार्यकाल 01 सितंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक रहेगा।

  • वेतन: ₹30,000+ होने वाली हैं।

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना पोर्टर भर्ती रैली में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

  • शारीरिक क्षमता परीक्षण
  • स्वास्थ्य/मेडिकल परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Original)
  • राशन कार्ड एवं सरपंच द्वारा हस्ताक्षरित पत्र
  • आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • 8 पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सदस्यों का विवरण
  • परिवार सहित खिंचवाई गई 8 फोटो
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • 1 Cancelled Original Cheque

 

Army Porter Recruitment Rally 2026 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ Sangha Auditorium, Akhnoor (Jammu) में उपस्थित होना होगा।

भर्ती प्रक्रिया जिला वार आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार अपने निर्धारित दिन ही रैली स्थल पर पहुंचें। रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था उम्मीदवार को स्वयं करनी होगी।

 

Official website 

Short Notification – Click here

Leave a Comment