
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS), Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना ECHS के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है।
जिसमें दोस्तों आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों इस भर्ती के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर, डेंटल ऑफिसर, नर्सिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेंटल असिस्टेंट, क्लर्क, चौकीदार, फीमेल अटेंडेंट और सफाईवाला के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
दोस्तों इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और MBBS तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा आधार (Contract Basis) पर की जाएगी।
दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल में अच्छे से बताया गया है जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 आवेदन तिथि
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
शुरू होने की तारीख: शुरू
-
आखिरी तारीख: 20/11/2026
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 आयु सीमा
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
आयु सीमा: प्रत्येक पद के लिए अलग से न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक उम्मीदवारों की सेवा उनके कार्य प्रदर्शन और निर्धारित शर्तों के अनुसार जारी रखी जा सकती है।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
Medical Officer: उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। इंटर्नशिप के बाद न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। मेडिसिन या सर्जरी में अतिरिक्त योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Dental Officer: उम्मीदवार के पास BDS की डिग्री होनी चाहिए तथा न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
Nursing Assistant (General): उम्मीदवार के पास GNM डिप्लोमा या Class-I Nursing Assistants Course (Armed Forces) होना चाहिए तथा न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Pharmacist: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Pharmacy या मान्यता प्राप्त बोर्ड से Physics, Chemistry और Biology विषयों के साथ 10+2 होना चाहिए। इसके साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से Approved Diploma in Pharmacy और Pharmacy Council of India में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है।
Lab Technician: उम्मीदवार के पास B.Sc. Medical Lab Technology और न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अथवा 10+2 साइंस के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Medical Lab Technology में डिप्लोमा और न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Dental Assistant: उम्मीदवार के पास Dental Hygiene में डिप्लोमा या Class-I DH/DORA Course (Armed Forces) होना चाहिए तथा न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Clerk: उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए तथा Class-I Clerical Trade (Armed Forces) और न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Chowkidar: उम्मीदवार 8वीं पास होना चाहिए अथवा Armed Forces Personnel के लिए GD Trade होना चाहिए।
Female Attendant: उम्मीदवार साक्षर होना चाहिए तथा Civil/Army Health Institutions में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Safaiwala: उम्मीदवार साक्षर होना चाहिए तथा न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से होनी चाहिए तथा प्रत्येक पद के लिए निर्धारित अनुभव की शर्त पूरी करना जरूरी है।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।
आवेदन शुल्क: ऑफिशियल नोटिफिकेशन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 वेतन
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए मासिक वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
Medical Officer: ₹95,000 प्रतिमाह
-
Dental Officer: ₹95,000 प्रतिमाह
-
Nursing Assistant: ₹36,500 प्रतिमाह
-
Pharmacist: ₹36,500 प्रतिमाह
-
Lab Technician: ₹36,500 प्रतिमाह
-
Dental Assistant: ₹36,500 प्रतिमाह
-
Clerk: ₹29,200 प्रतिमाह
-
Chowkidar: ₹21,800 प्रतिमाह
-
Female Attendant: ₹21,800 प्रतिमाह
-
Safaiwala: ₹21,800 प्रतिमाह
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
1. आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच
-
2. शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की जांच
-
3. इंटरव्यू
-
4. दस्तावेज सत्यापन
दोस्तों इस भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
ECHS Station HQ Leh के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन के आधार पर अपने फॉर्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।
और फिर उसके बाद ECHS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से भर देना होगा।
और फिर उसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ लगानी होगी।
दोस्तों आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों की दो प्रतियां तैयार करनी होंगी।
इसके बाद अपने आवेदन फॉर्म को OIC, ECHS Cell, Station Headquarters, Leh के कार्यालय में 20 नवंबर 2026 तक जमा करवाना होगा।
ध्यान रहे कि 20 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 नौकरी की अवधि
इस भर्ती में उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी।
-
Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति की अवधि 1 वर्ष होगी।
-
Civilian उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति की अवधि 11 महीने होगी।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 इंटरव्यू की जानकारी
इंटरव्यू दिसंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू की सही तारीख और समय की जानकारी फोन, SMS या ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
दूसरे स्टेशन से आने वाले उम्मीदवारों के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू देने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, डिग्री, डिप्लोमा, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का Traveling Allowance या Dearness Allowance नहीं दिया जाएगा।
ECHS Station HQ Leh Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक