Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं, 12वीं पास के लिए Group C के 6 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026
Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से विभिन्न Civilian Group C पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती Coast Guard Region (West), Mumbai के द्वारा Direct Recruitment के आधार पर आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती के अंतर्गत Store Keeper Grade-II, Engine Driver, Lascar, Civilian Motor Transport Driver, MTS Peon और MTS Chowkidar के पदों पर भर्ती की जाएगी।

दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, लेकिन कई पदों के लिए संबंधित कार्य का अनुभव भी जरूरी है।

दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 आवेदन तिथि

इंडियन कोस्ट गार्ड सिविलियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।

  • Employment News में विज्ञापन प्रकाशन: 19/09/2026 से 25/09/2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख: 03/11/2026

उम्मीदवारों का आवेदन अंतिम तिथि तक संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 कुल पद

इंडियन कोस्ट गार्ड की इस भर्ती के अंतर्गत कुल 06 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • कुल पद: 06
  • पदों का विवरण इस प्रकार है:
  • 1. Store Keeper Grade-II – 01 पद
  • 2. Engine Driver – 01 पद
  • 3. Lascar – 01 पद
  • 4. Civilian Motor Transport Driver – 01 पद
  • 5. MTS (Peon) – 01 पद
  • 6. MTS (Chowkidar) – 01 पद

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 आयु सीमा

इंडियन कोस्ट गार्ड सिविलियन भर्ती के अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • Store Keeper Grade-II: 18 से 25 वर्ष
  • Engine Driver: 18 से 30 वर्ष
  • Lascar: 18 से 30 वर्ष
  • Civilian Motor Transport Driver: 18 से 27 वर्ष
  • MTS (Peon): 18 से 27 वर्ष
  • MTS (Chowkidar): 18 से 27 वर्ष

आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Engine Driver के SC उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट तथा OBC Non-Creamy Layer उम्मीदवारों के लिए संबंधित पदों में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Store Keeper Grade-II

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त Board या University से 12वीं पास होना जरूरी है।

इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त Firm, Central/State Government Organization या Public Sector Undertaking में Stores Handling का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Engine Driver

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त Board से 10वीं पास या समकक्ष होना चाहिए।

इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त Government Institute से Engine Driver का Certificate of Competency या समकक्ष प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

वांछनीय योग्यता के रूप में 400 Boat Horse Power से अधिक के Vessel पर Sarang के रूप में 2 वर्ष का अनुभव दिया गया है।

Lascar

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त Board से 10वीं पास या समकक्ष होना चाहिए।

इसके साथ Boat पर 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Civilian Motor Transport Driver

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार के पास Heavy और Light दोनों Motor Vehicles का Valid Driving Licence होना चाहिए।

उम्मीदवार को Motor Mechanism की जानकारी होनी चाहिए और वाहन में छोटी-मोटी खराबी को दूर करने में सक्षम होना चाहिए।

इसके साथ Motor Vehicle Driving का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

MTS (Peon)

उम्मीदवार का 10वीं पास या समकक्ष होना जरूरी है।

इसके साथ Office Attendant के रूप में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

MTS (Chowkidar)

उम्मीदवार का 10वीं पास या समकक्ष होना जरूरी है।

इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्था या संगठन में Chowkidar के रूप में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 वेतन

इंडियन कोस्ट गार्ड सिविलियन भर्ती में पद के अनुसार वेतन इस प्रकार निर्धारित है।

  • Store Keeper Grade-II: ₹19,900 से ₹63,200 तक
  • Engine Driver: ₹25,500 से ₹81,100 तक
  • Lascar: ₹18,000 से ₹56,900 तक
  • Civilian Motor Transport Driver: ₹19,900 से ₹63,200 तक
  • MTS (Peon): ₹18,000 से ₹56,900 तक
  • MTS (Chowkidar): ₹18,000 से ₹56,900 तक
  • ये वेतन संबंधित Pay Level के अनुसार निर्धारित है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

नोटिफिकेशन में अलग से कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं बताया गया है।

लेकिन उम्मीदवार को आवेदन के साथ अपने नाम और पते वाला एक अलग Blank Envelope लगाना होगा, जिस पर ₹50 का Postal Stamp चिपका होना चाहिए।

ध्यान दें कि यह ₹50 आवेदन शुल्क नहीं है, बल्कि आवेदन के साथ भेजा जाने वाला Self-Addressed Envelope है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

  • Application Scrutiny
  • Document Verification
  • Biometric Verification
  • Written Examination
  • Trade Test, जहां लागू हो
  • Merit List

इस भर्ती के नोटिफिकेशन में Physical Standard Test (PST) या Physical Efficiency Test (PET) का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए इस भर्ती के लिए अलग से Physical Test निर्धारित नहीं है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 लिखित परीक्षा

  • लिखित परीक्षा Pen-Paper Based होगी।
  • परीक्षा का समय: 1 घंटा
  • कुल प्रश्न: 80
  • कुल अंक: 80
  • प्रश्नों का प्रकार: Objective Type
  • प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक
  • Negative Marking: नहीं
  • प्रश्न पत्र Bilingual होगा।
  • परीक्षा का Syllabus
  • लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • General Knowledge
  • Mathematics
  • General English
  • Relevant Trade से संबंधित प्रश्न

लिखित परीक्षा में सामान्य उम्मीदवारों के लिए 50% qualifying marks निर्धारित हैं, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% qualifying marks निर्धारित हैं। OBC और EWS उम्मीदवारों को qualifying marks में कोई छूट नहीं दी गई है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 Document Verification

लिखित परीक्षा से पहले shortlisted candidates का Document Verification किया जाएगा।

उम्मीदवारों को अपने Original Documents के साथ उनकी Self-Attested Photocopies के 2 Sets लेकर जाना होगा।

सभी चरणों में उम्मीदवार की पहचान Biometric Verification के माध्यम से भी की जाएगी।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

इंडियन कोस्ट गार्ड सिविलियन भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

दोस्तों फार्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए Official Notification को अच्छे से पढ़ लेना है और अपनी योग्यता तथा अनुभव के अनुसार ही पद का चयन करना है।

इसके बाद निर्धारित Application Form को English या Hindi में भरना होगा।

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की Self-Attested Photocopy लगानी होगी।

– Valid Photo ID Proof

– 10वीं की Marksheet और Certificate

– 12वीं/UG/PG/Diploma की Marksheet और Certificate, जहां लागू हो

– SC/ST/OBC/EWS Category Certificate, जहां लागू हो

– Experience Certificate

– सरकारी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC

– 2 Latest Passport Size Colour Photographs

– अपने पते वाला अलग Blank Envelope, जिस पर ₹50 का Postal Stamp लगा हो

सभी दस्तावेजों की तारीख आवेदन की अंतिम तिथि 03/11/2026 तक या उससे पहले की होनी चाहिए।

Original Certificate आवेदन के साथ नहीं भेजना है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 आवेदन भेजने का पता

उम्मीदवार को अपना पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ Ordinary Post के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा।

  • Headquarters
  • Coast Guard Region (West)
  • Alexander Graham Bell Road
  • PO Malabar Hill
  • Mumbai – 400006
  • आवेदन Ordinary Post से ही भेजना है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 Envelope पर क्या लिखना है?

आवेदन भेजते समय Envelope पर बड़े अक्षरों में इस प्रकार लिखना जरूरी है:

“APPLICATION FOR THE POST OF ______”

इसके साथ जिस Category के लिए आवेदन किया गया है, जैसे UR/EWS/OBC (Non-Creamy Layer)/SC/ST, उसे भी स्पष्ट रूप से लिखना होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह जानकारी नहीं लिखने पर आवेदन को सीधे Reject किया जा सकता है।

 

Indian Coast Guard Civilian Recruitment 2026 All India Job

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन में Eligible Indian Citizens से आवेदन मांगे गए हैं।

चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक Posting Coast Guard Region (West) के अंतर्गत किसी भी Unit/Establishment में हो सकती है तथा उम्मीदवारों पर All India Transfer Liability लागू होगी।

इसलिए यह भर्ती Indian Coast Guard की Central Government Group C Civilian Recruitment है।

 

Official website 

Notification – Official Notification

Offline Form Apply Link – Apply Now

Leave a Comment