MP Police Constable Driver Recruitment 2026: 1000 पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
MP Police Constable Driver Recruitment 2026
MP Police Constable Driver Recruitment 2026

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (चालक) के 1000 पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती की जानकारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।

दोस्तों यह भर्ती उन सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जो मध्य प्रदेश पुलिस में ड्राइवर के पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 पदों की जानकारी

इस भर्ती के माध्यम से आरक्षक (चालक) के कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल (SAF): 200 पद
  • आरक्षक (चालक) जिला पुलिस बल: 800 पद

यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 आवेदन तिथि

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।

  • शुरू होने की तारीख: 15/10/2026
  • आखिरी तारीख: 29/10/2026
  • फॉर्म में सुधार की तारीख: 15/10/2026 से 03/11/2026
  • परीक्षा प्रारंभ होने की संभावित तारीख: 04/01/2027

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 आयु सीमा

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 29/10/2026 के आधार पर की जाएगी।

सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है।

मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तक है।

अन्य पात्र श्रेणियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित होगी।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित है।

  • सामान्य, SC और OBC उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास या हायर सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास या समकक्ष योग्यता निर्धारित है।

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास Heavy Vehicle Driving Licence यानी भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

दोस्तों इस भर्ती में ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अलग से Trade Test भी पास करना होगा।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। अन्य राज्य के उम्मीदवार भी भर्ती नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ केवल नियमों के अनुसार मिलेगा।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।

  • General उम्मीदवारों के लिए MPESB परीक्षा शुल्क: ₹500
  • MP के SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए MPESB परीक्षा शुल्क: ₹250
  • पुलिस विभाग परीक्षा शुल्क General: ₹200
  • MP के SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए पुलिस विभाग परीक्षा शुल्क: ₹100

इसके अलावा MP Online Portal शुल्क भी लागू होगा।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 वेतन

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान इस प्रकार निर्धारित है।

  • वेतनमान: ₹19,500 से ₹62,000 तक

प्रशिक्षण/प्रारंभिक अवधि में नियमानुसार प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80% और तृतीय वर्ष 90% न्यूनतम वेतन के आधार पर स्टाइपेंड तथा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जाएंगी।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 लिखित परीक्षा

इस भर्ती में लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी भाषा में होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा समय: 2 घंटे
  • सही उत्तर: 1 अंक
  • गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं है।
  • लिखित परीक्षा में प्रश्न इस प्रकार होंगे।
  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान: 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंकगणित: 30 अंक

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन भर्ती की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • ट्रेड टेस्ट
  • चिकित्सकीय परीक्षण

लिखित परीक्षा के आधार पर लगभग 7 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा

इस भर्ती में उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 800 मीटर दौड़ शामिल है।

  • 800 मीटर दौड़: 1 अवसर
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा: अधिकतम 40 अंक

शारीरिक परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवार को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके साथ ही 800 मीटर दौड़ में भी निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 ट्रेड टेस्ट

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों का ड्राइविंग से संबंधित Trade Test भी लिया जाएगा।

ट्रेड टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। उम्मीदवार को इस ट्रेड टेस्ट में सफल होना आवश्यक है।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 शारीरिक मानक

विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंड भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित हैं।

  • सामान्य/OBC पुरुष: 168 CM ऊंचाई
  • SC/ST पुरुष: 165 CM ऊंचाई
  • Gorkha/Garhwali/Kumaoni: 157 CM ऊंचाई
  • जिला पुलिस बल के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई:
  • सामान्य/SC/OBC: 168 CM
  • ST: 160 CM
  • जिला पुलिस बल में सामान्य/SC/OBC उम्मीदवारों के लिए छाती का माप 81–86 CM तथा ST उम्मीदवारों के लिए 76–81 CM निर्धारित है।

विशेष सशस्त्र बल में भी भर्ती नियमों के अनुसार छाती का माप निर्धारित किया गया है।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 मेडिकल टेस्ट

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण भी किया जाएगा।

चिकित्सा परीक्षण में आंखों की दृष्टि, रंग दृष्टि, Knock Knee, Flat Foot तथा शरीर की सामान्य फिटनेस सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी।

उम्मीदवार का निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा।

 

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म को आवेदन करना होगा।

दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन और भर्ती नियमावली को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।

इसके बाद MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

अब अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर देना है और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना है।

Official website

Notification – Official Recruitment Rulebook

Form Apply Link – Apply Now active 15/10/2026

Leave a Comment