
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे चेन्नई के द्वारा Sports Quota के तहत विभिन्न पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस भर्ती की सूचना Railway Recruitment Cell, Southern Railway की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर योग्य भारतीय खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती Pay Level 1 से Pay Level 5 तक के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
दोस्तों इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ITI, 12वीं या Graduation निर्धारित की गई है, लेकिन इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित खेल के लिए निर्धारित Sports Achievement भी होना आवश्यक है।
इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन तिथिSports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
Notification जारी होने की तारीख: 23/09/2026शुरू होने की तारीख: 26/09/2026 सुबह 09:00 बजेआखिरी तारीख: 25/10/2026 रात 11:59 बजेदोस्तों आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 कुल पद
- Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 67 पद निर्धारित किए गए हैं।Level 5 एवं
Level 4: 05 पदLevel 3 एवं
-
Level 2: 16 पद
-
Level 1: 46 पद
-
कुल पद: 67 पद
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 आयु सीमा
Sports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
आयु सीमा: 18 वर्ष से 25 वर्ष
-
आयु की गणना: 01/01/2027 के आधार पर
-
जन्म तिथि: 02/01/2002 से 01/01/2009 के बीच
-
आयु में छूट: भर्ती के नियमों के अनुसार लागू होगी।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता Pay Level के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
Level 1 के लिए: उम्मीदवार 10वीं पास, ITI या NCVT द्वारा प्रदान किया गया NAC निर्धारित योग्यता के अनुसार होना चाहिए।
Level 2 एवं Level 3 के लिए: उम्मीदवार 12वीं पास या निर्धारित समकक्ष योग्यता वाला होना चाहिए। कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI/Apprenticeship की योग्यता भी निर्धारित हो सकती है।
Level 4 एवं Level 5 के लिए: उम्मीदवार का Graduation पास होना आवश्यक है।
दोस्तों केवल शैक्षणिक योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा। उम्मीदवार के पास संबंधित Sports Discipline, Event या Position के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित Sports Achievement भी होना आवश्यक है। अंतिम परीक्षा या अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को पात्र नहीं माना जाएगा।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 खेल एवं पद
इस भर्ती में अलग-अलग Sports Discipline और Event के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
Level 4 एवं Level 5 में Athletics और Boxing के पद शामिल हैं।
Level 2 एवं Level 3 में Athletics, Basketball, Cricket, Cue Sports, Football और Volleyball के पद शामिल हैं।
Level 1 में Athletics, Boxing, Cricket, Football, Hockey, Volleyball और Weightlifting के पद शामिल हैं।
इन खेलों में महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग Event/Position के पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपने खेल, Event/Position और Pay Level के अनुसार Sports Eligibility को नोटिफिकेशन में जरूर देखना चाहिए।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 Sports Qualification
दोस्तों यह सामान्य Railway भर्ती नहीं है बल्कि Sports Quota भर्ती है। इसलिए उम्मीदवार के पास संबंधित खेल में निर्धारित Sports Achievement होना जरूरी है।
Sports Achievement की पात्रता उम्मीदवार के Sports Discipline, Event और Pay Level के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
भर्ती में निर्धारित अवधि के अंदर प्राप्त मान्य Sports Achievement को ही पात्रता के लिए माना जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने Sports Certificate और उपलब्धि को जारी नोटिफिकेशन में दिए गए Sports Achievement नियमों से जरूर मिलाएं।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।
-
UR/General/OBC/EWS Candidates: ₹500
-
SC/ST/Female/Ex-Servicemen/PwBD/Minorities/EBC Candidates: ₹250
-
₹500 शुल्क वाले उम्मीदवारों को Sports Trial में उपस्थित होने पर ₹400 वापस किए जाने का प्रावधान है।
-
₹250 शुल्क वाली श्रेणियों के उम्मीदवारों को Sports Trial में उपस्थित होने पर ₹250 वापस किए जाने का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 वेतन
Sports Quota के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए Pay Level के अनुसार शुरुआती वेतन इस प्रकार निर्धारित है।
-
Level 1: ₹18,000/-
-
Level 2: ₹19,900/-
-
Level 3: ₹21,700/-
-
Level 4: ₹25,500/-
-
Level 5: ₹29,200/-
अर्थात इस भर्ती में शुरुआती वेतन ₹18,000 से ₹29,200 तक निर्धारित है।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
Sports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Sports Trial, Sports Achievement और Educational Qualification के आधार पर किया जाएगा।
-
Sports Trial: 40 अंक
-
Sports Achievement: 50 अंक
-
Educational Qualification: 10 अंक
-
कुल: 100 अंक
इसके बाद उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का Document Verification किया जाएगा और निर्धारित मानकों के अनुसार Medical Examination कराया जाएगा। इस भर्ती में सामान्य Written Examination का चरण निर्धारित नहीं है।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 महिला और पुरुष
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग Sports Discipline और Event के अनुसार महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इसलिए उम्मीदवार को अपने संबंधित खेल और Event के अनुसार उपलब्ध पद और Sports Qualification की जांच करनी होगी।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 All India
इस भर्ती के लिए पात्र भारतीय Sportspersons आवेदन कर सकते हैं। भर्ती Southern Railway के Sports Quota के अंतर्गत है और उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा Sports Achievement की शर्तों को पूरा करना होगा। इसलिए यह केवल किसी एक राज्य के उम्मीदवारों तक सीमित भर्ती नहीं है।
RRC Southern Railway Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन के आधार पर अपने फॉर्म को आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी Sports Qualification, Educational Qualification, Age Limit और अन्य सभी जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद Railway Recruitment Cell Southern Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Sports Quota Recruitment 2026-27 के Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को अपना Registration करना होगा और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी प्रकार की जानकारी जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और Sports Achievement की जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, Sports Certificate तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
फॉर्म को Final Submit करने से पहले सभी जानकारी को अच्छे से जांच लेना है और फिर अपने फॉर्म को Submit कर देना है।
अंत में आवेदन फॉर्म और शुल्क की रसीद को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
Short Notification – Official Notification
Form Apply Link – Apply Now