Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026
Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: भारतीय नौसेना के द्वारा अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2026 एवं 02/2027 बैच के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसकी सूचना भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोस्तों यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखते हैं। इस भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन शुल्क तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 आवेदन तिथि

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • शुरू होने की तारीख: 05/06/2026
  • आखिरी तारीख: 29/06/2026
  • सुधार विंडो: 06/07/2026

उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर देना चाहिए क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा

  • अग्निवीर अप्रेंटिस 01/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
  • अग्निवीर अप्रेंटिस 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
  • भारतीय नौसेना के नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार ने AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग अथवा इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया होना चाहिए।
  • मान्य ट्रेडों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मरीन इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग सहित अन्य संबंधित ट्रेड शामिल हैं।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • सभी उम्मीदवार: ₹550/-
  • GST (18%) अतिरिक्त देय होगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 वेतन

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • प्रथम वर्ष: ₹30,000 प्रतिमाह
  • द्वितीय वर्ष: ₹33,000 प्रतिमाह
  • तृतीय वर्ष: ₹36,500 प्रतिमाह
  • चतुर्थ वर्ष: ₹40,000 प्रतिमाह

इसके अतिरिक्त जोखिम भत्ता, यात्रा भत्ता तथा अन्य निर्धारित सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर लगभग ₹10.04 लाख की सेवा निधि राशि भी प्रदान की जाएगी।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 अन्य सुविधाएं

  • 30 दिन का वार्षिक अवकाश
  • मेडिकल अवकाश
  • ₹48 लाख का जीवन बीमा
  • सेवा के दौरान मृत्यु होने पर अतिरिक्त ₹44 लाख की अनुग्रह राशि
  • विकलांगता होने पर ₹15 लाख से ₹44 लाख तक मुआवजा
  • सैन्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा
  • CSD सुविधा

चार वर्ष की सेवा के बाद प्रदर्शन के आधार पर लगभग 25 प्रतिशत उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में नियमित नियुक्ति का अवसर

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • INET ऑनलाइन परीक्षा
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
  • द्वितीय चरण लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • भर्ती चिकित्सा परीक्षा
  • मेरिट सूची
  • अंतिम मेडिकल परीक्षण
  • फाइनल चयन

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं।

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड
  • उठक-बैठक – 20
  • पुश-अप – 15
  • सिट-अप – 15
  • न्यूनतम ऊंचाई – 157 सेंटीमीटर
  • दृष्टि मानक – 6/12, 6/12 तथा सुधार के बाद 6/6, 6/6

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न

  • ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।
  • प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे।
  • English
  • General Knowledge
  • Science
  • Mathematics
  • Diploma Trade Specific Subject

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 प्रशिक्षण

  • अग्निवीर अप्रेंटिस 01/2027 बैच का प्रशिक्षण दिसंबर 2026 में शुरू होगा।
  • अग्निवीर अप्रेंटिस 02/2027 बैच का प्रशिक्षण मई 2027 में शुरू होगा।
  • प्रशिक्षण INS Chilka, Odisha में आयोजित किया जाएगा।

 

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2027 आवेदन प्रक्रिया

अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Notification – Click here

Form Apply Link – Apply Now

Leave a Comment