
CLW Sports Quota Recruitment 2026: भारतीय रेलवे के चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में Sports Quota के तहत विभिन्न खेलों के लिए नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें कि दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जोकि रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं और निर्धारित Sports Qualification रखते हैं।
दोस्तों इस भर्ती के तहत कुल 25 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन तिथि
Sports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।
-
शुरू होने की तारीख: 21/07/2026
-
आखिरी तारीख: 20/08/2026
विशेष क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए: 31/08/2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इनमें Assam, Meghalaya, Manipur, Arunachal Pradesh, Mizoram, Nagaland, Tripura, Sikkim, J&K, Ladakh, Andaman & Nicobar, Lakshadweep, Lahaul & Spiti तथा Pangi Sub-Division of Chamba और विदेश में रहने वाले उम्मीदवार शामिल हैं।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 कुल पद
इस भर्ती के माध्यम से कुल 25 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
-
Level-5/4: 02 पद
-
Level-2: 08 पद
-
Level-1: 15 पद
-
कुल पद: 25
CLW Sports Quota Recruitment 2026 आयु सीमा
Sports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को भी आयु में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार इस प्रकार निर्धारित है।
-
Level-5/4: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास।
-
Level-2: 12वीं/10+2 पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। कुछ निर्धारित मामलों में 10वीं के साथ मान्यता प्राप्त Apprenticeship या Diploma भी मान्य है।
-
Level-1: 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। इसके अलावा ITI या NCVT द्वारा दिया गया National Apprenticeship Certificate (NAC) भी मान्य है।
-
दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण: यह Sports Quota भर्ती है, इसलिए केवल 10वीं/12वीं/Graduation पास होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार के पास नोटिफिकेशन में निर्धारित Sports Achievement भी होना आवश्यक है।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 खेल योग्यता
इस भर्ती में Archery, Badminton, Basketball, Golf, Football, Gymnastics, Swimming और Shooting जैसे खेलों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
उम्मीदवारों की Sports Achievement 01/04/2024 या उसके बाद की होनी चाहिए। अलग-अलग Pay Level के लिए अलग-अलग Sports Achievement निर्धारित की गई है।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।
SC/ST/Ex-Servicemen/PwBD/Women/Minorities/Economically Backward Classes: ₹250
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹500
आवेदन शुल्क Indian Postal Order (IPO) या Bank Demand Draft (DD) के माध्यम से जमा करना होगा।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 वेतन
इस भर्ती में वेतन Pay Level के अनुसार निर्धारित है।
-
Level-5/4: ₹2800/₹2400 Grade Pay के अनुसार
-
Level-2: ₹1900 Grade Pay
-
Level-1: ₹1800 Grade Pay
-
नोटिफिकेशन में 7th CPC के Pay Level के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
Sports Quota के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार निर्धारित है।
- Sports Trial – 40 अंक
- Sports Achievement Assessment – 50 अंक
- Educational Qualification – 10 अंक
- Sports Trial में कम से कम 25 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- Level-5/4: कुल कम से कम 70 अंक
- Level-2: कुल कम से कम 65 अंक
- Level-1: कुल कम से कम 60 अंक
इसके बाद आवश्यकतानुसार Documents Verification और Medical Fitness की प्रक्रिया होगी। चयन पूरी तरह Merit के आधार पर किया जाएगा।
CLW Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
Sports Quota के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से अपना फॉर्म आवेदन करना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी और भी सारी जानकारी प्राप्त कर लेना है।
इसके बाद निर्धारित Application Form को A-4 साइज के सफेद पेपर पर भरना होगा। आवेदन के सभी कॉलम उम्मीदवार को स्वयं English/Hindi में Blue/Black Ball Point Pen से भरने होंगे। इसके साथ अपना Declaration भी अपने हाथ से लिखना होगा।
आवेदन फॉर्म के साथ शैक्षणिक योग्यता, आयु, Sports Achievement और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित अथवा Self-Attested प्रतियां लगानी होंगी। आवेदन शुल्क भी निर्धारित तरीके से साथ में भेजना होगा।
इसके बाद अपना आवेदन डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
-
Chief Personnel Officer
-
Administrative Building, CLW
-
P.O. Chittaranjan, District-Paschim Bardhaman
-
West Bengal – 713331
-
आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर “APPLICATION AGAINST SPORTS QUOTA (OPEN ADVERTISEMENT & TALENT SCOUTING) RECRUITMENT FOR THE YEAR 2026-2027” लिखना होगा।