
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर (आरा), बिहार के द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवक (Para Legal Volunteer) के 140 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों, यह भर्ती महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
ध्यान दें कि यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में समाज सेवा का अवसर है। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 आवेदन तिथि
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं।
-
विज्ञापन जारी होने की तारीख: 27/10/2026
-
आखिरी तारीख: 19/11/2026
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 आयु सीमा
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन में न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- आयु सीमा: नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं है।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
योग्यता: उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए। यदि उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
हालांकि, आवेदन के साथ ₹5 का डाक टिकट लगा हुआ अपना पता लिखा लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य है।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 पदों का विवरण
पारा विधिक स्वयंसेवक के कुल 140 पदों पर चयन किया जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है।
-
आरा सदर अनुमंडल: 64 पद
-
पीरो अनुमंडल: 36 पद
-
जगदीशपुर अनुमंडल: 40 पद
-
कुल पद: 140
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 वेतन
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कार्य के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
-
मानदेय: ₹750 प्रतिदिन।
यह मानदेय केवल उन्हीं विशेष दिनों के लिए दिया जाएगा, जिन दिनों स्वयंसेवक प्राधिकरण के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। यह नियमित मासिक वेतन नहीं है।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार निम्नलिखित व्यक्ति आवेदन करने के पात्र हैं।
-
– सेवानिवृत्त शिक्षक।
-
– सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी।
-
– वरिष्ठ नागरिक।
-
– स्वयं सहायता समूह के सदस्य।
-
– NGO के कर्मचारी।
-
– विद्यार्थी।
-
– मैत्री समूह के सदस्य।
-
– जीविका समूह के सदस्य।
-
– सामाजिक सेवा में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्ति।
उम्मीदवार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सहायता करने में रुचि रखते हों।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
-
1. आवेदन पत्र एवं पात्रता की जांच।
-
2. साक्षात्कार (Interview)।
-
3. चयन संबंधी आवश्यक प्रक्रिया।
साक्षात्कार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 आवश्यक शर्तें
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।
-
1. उम्मीदवार भोजपुर जिले का निवासी होना चाहिए।
-
2. उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
-
3. उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए।
-
4. उम्मीदवार समाज सेवा में रुचि रखता हो।
-
5. उम्मीदवार राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं होना चाहिए।
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
पारा विधिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
दोस्तों, आवेदन करने से पहले जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना है। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म एवं प्रवेश पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करना होगा।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसके साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
आवेदन के साथ ₹5 का डाक टिकट लगा हुआ अपना पता लिखा लिफाफा भी लगाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र पर अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अवश्य लिखें।
इसके बाद सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि 19/11/2026 तक भेज देना होगा।
-
आवेदन भेजने का पता:
-
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा, बिहार।
-
पिन कोड: 802301
Para Legal Volunteer Bhojpur Recruitment 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी नहीं है। चयनित पारा विधिक स्वयंसेवकों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस पद पर आरक्षण लागू नहीं है।
Notification: click here
Offline Form Apply Link: https://bhojpur.dcourts.gov.in/