
JKSSB MTS Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) के द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और सैनिटेशन वर्कर के 2863 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अवसर है जो 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
दोस्तों, इस भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का वैध डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है, जिसे पढ़कर आप आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया समझ सकते हैं।
JKSSB MTS Recruitment 2026 आवेदन तिथि
MTS और सैनिटेशन वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि इस प्रकार है।
-
– आवेदन शुरू होने की तारीख: 14/10/2026
-
– आवेदन की आखिरी तारीख: 12/11/2026
JKSSB MTS Recruitment 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी।
-
– सामान्य वर्ग (Open Merit): अधिकतम 40 वर्ष
-
– SC/ST-1/ST-2/RBA/ALC-IB/EWS/OBC वर्ग: अधिकतम 43 वर्ष
-
– दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD): अधिकतम 42 वर्ष
नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पात्र कैजुअल वर्कर्स और भूतपूर्व सैनिकों को संबंधित नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।
JKSSB MTS Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
-
– MTS (Class-IV): न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं पास।
-
– Sanitation Worker: न्यूनतम 8वीं पास और अधिकतम 12वीं पास।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और नोटिफिकेशन में दी गई अन्य शर्तों को अवश्य पढ़ना चाहिए।
महत्वपूर्ण: इस भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का वैध डोमिसाइल प्रमाण पत्र अनिवार्य है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार केवल अन्य राज्य का निवासी होने के आधार पर आवेदन के पात्र नहीं हैं।
JKSSB MTS Recruitment 2026 कुल पदों की संख्या
JKSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2863 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
– UT Cadre: 105 पद
-
– Jammu Divisional Cadre: 1093 पद
-
– Kashmir Divisional Cadre: 897 पद
-
– All District Cadre: 768 पद
JKSSB MTS Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित है।
-
– General एवं अन्य श्रेणियां: ₹600
-
– SC/ST-1/ST-2/EWS/PwBD: ₹500
आवेदन शुल्क जमा करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को अवश्य देख लें।
JKSSB MTS Recruitment 2026 वेतन
MTS और सैनिटेशन वर्कर के पदों के लिए वेतनमान इस प्रकारनिर्धारित है।
वेतनमान: ₹14,800 से ₹47,100 प्रतिमाह (Pay Level SL-1)।
JKSSB MTS Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैडर के अनुसार निर्धारित अंकों पर आधारित है।
-
– लिखित परीक्षा
-
– निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक
-
– दस्तावेज़ सत्यापन एवं पात्रता की जांच
लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की तारीख और विस्तृत सिलेबस बोर्ड द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
नोटिफिकेशन में UT, Divisional और District Cadre के लिए लिखित परीक्षा तथा अन्य पात्रता-आधारित अंकों का अलग-अलग वितरण दिया गया है। अतिरिक्त अंक कुछ निर्धारित शर्तों, जैसे संबंधित क्षेत्र का डोमिसाइल, परिवार में सरकारी नौकरी न होना और पात्र विशेष श्रेणियों से संबंधित प्रमाण-पत्रों के आधार पर मिल सकते हैं।
JKSSB MTS Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
-
1. सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in पर जाएं।
-
2. Recruitment/Notifications सेक्शन में Advertisement Notification No. 09 of 2026 देखें।
-
3. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता की जांच करें।
-
4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
-
5. आवश्यक दस्तावेज़ और प्रमाण-पत्र निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
-
6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
-
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की रसीद या प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज़: शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि का प्रमाण, जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल प्रमाण-पत्र, लागू होने पर श्रेणी प्रमाण-पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अतिरिक्त अंकों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र।
Official Notification: click here
Form Apply Link: https://jkssb.nic.in