Northern Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं + ITI पास के लिए 4651 पदों पर भर्ती जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Northern Railway Apprentice Recruitment 2026
Northern Railway Apprentice Recruitment 2026

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना रेलवे भर्ती सेल, नॉर्दर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है।

दोस्तों, यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जिन्होंने 10वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास किया हुआ है। इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों, इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इसी आर्टिकल में दी गई है, जिसे पढ़कर आप अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन तिथि

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • शुरू होने की तारीख: 11/11/2026
  • आखिरी तारीख: 11/12/2026 रात 11:59 बजे तक
  • मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित तिथि: फरवरी 2027

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा

अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष से कम

आयु की गणना 11/12/2026 के आधार पर की जाएगी। नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • योग्यता: –
  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • – उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • ध्यान दें: 10वीं और ITI दोनों की परीक्षा का परिणाम 06/11/2026 तक घोषित हो चुका होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का परिणाम नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक लंबित था, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 पदों की संख्या

उत्तर रेलवे द्वारा अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए कुल 4651 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इनका क्लस्टर के अनुसार विवरण इस प्रकार है।

  • क्लस्टर| प्रशिक्षण स्लॉट
  • लखनऊ| 1525
  • दिल्ली| 1312
  • फिरोजपुर| 740
  • अंबाला| 979
  • मुरादाबाद| 63
  • जम्मू| 32
  • कुल पद| 4651

ये प्रशिक्षण स्लॉट अस्थायी हैं। रेलवे प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या में बदलाव हो सकता है।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 ट्रेड का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग ITI ट्रेड के लिए प्रशिक्षण स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख ट्रेड इस प्रकार हैं।

  • – फिटर
  • – इलेक्ट्रीशियन
  • – मैकेनिक डीजल
  • – वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक)
  • – कारपेंटर
  • – टर्नर
  • – मशीनिस्ट
  • – पेंटर जनरल
  • – वायरमैन
  • – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • – स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
  • – डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • – कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
  • – रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक
  • – मैकेनिक मोटर व्हीकल
  • – ब्लैकस्मिथ
  • – मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर)

ध्यान दें: उम्मीदवार को अपने ITI ट्रेड के अनुसार उसी क्लस्टर और यूनिट का चयन करना होगा, जहां उस ट्रेड के लिए प्रशिक्षण स्लॉट उपलब्ध हों। जिस क्लस्टर या यूनिट में संबंधित ट्रेड का स्लॉट नहीं है, वहां आवेदन करने पर फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • General/OBC/EWS उम्मीदवार: ₹100
  • SC/ST उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • सभी महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 स्टाइपेंड

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

स्टाइपेंड: लागू अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार।

नोटिफिकेशन में स्टाइपेंड की कोई निश्चित मासिक राशि अलग से नहीं बताई गई है।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

  • 1. आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग एवं जांच
  • 2. 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • 3. दस्तावेज सत्यापन
  • 4. मेडिकल फिटनेस जांच

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI दोनों के अंकों को बराबर 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। दोनों के प्रतिशत का औसत निकालकर मेरिट बनाई जाएगी।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 शारीरिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अलग से दौड़ या शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शारीरिक और मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय निर्धारित प्रारूप में सरकारी अधिकृत डॉक्टर से जारी मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

– सबसे पहले रेलवे भर्ती सेल, नॉर्दर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

– वेबसाइट पर उपलब्ध Engagement of Act Apprentice ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

– इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

– रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

– आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।

– अपनी योग्यता के अनुसार ITI ट्रेड, क्लस्टर और यूनिट का चयन करना होगा।

– आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।

– यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

– अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा।

 

Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • – 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • – ITI की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • – जन्मतिथि प्रमाणपत्र
  • – पासपोर्ट साइज फोटो
  • – हस्ताक्षर
  • – बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • – जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • – OBC नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • – दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • – अन्य संबंधित आरक्षण प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

 

Notification: click here 
Official Website: https://www.rrcnr.org/
Form Apply Link: click here 

Leave a Comment