
DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) के माध्यम से Junior Engineer Electrical और Multi-Tasking Staff (MTS) सहित विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस भर्ती की आधिकारिक सूचना DSSSB की वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। जिसमें दोस्तों आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों इस भर्ती में कुल 1260 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार MTS के पदों के लिए तथा Electrical Engineering में Diploma या Degree रखने वाले उम्मीदवार Junior Engineer के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दोस्तों इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि MTS Aaya का पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है।
दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो दिल्ली के सरकारी विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है, जिसे आप अच्छे से पढ़कर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB Recruitment 2026 आवेदन तिथि
DSSSB के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
शुरू होने की तारीख: 12/11/2026
-
आखिरी तारीख: 11/12/2026
आवेदन का समय: दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा और अंतिम तिथि को रात 11:59 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
DSSSB Recruitment 2026 आयु सीमा
DSSSB के Junior Engineer और Multi-Tasking Staff के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
Junior Engineer (NDMC): 18 से 32 वर्ष
-
Junior Engineer (अन्य विभाग): सामान्यतः 18 से 27 वर्ष
-
Multi-Tasking Staff: 18 से 27 वर्ष
नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
DSSSB Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
Junior Engineer Electrical के लिए योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Electrical Engineering में Degree होनी चाहिए।
अथवा Electrical Engineering में Diploma के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कुछ विभागों में Diploma और अनुभव की शर्त अलग-अलग निर्धारित है।
Multi-Tasking Staff (MTS) के लिए योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
MTS Aaya (Female) के लिए योग्यता: महिला उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
दोस्तों आवेदन करने से पहले अपने चुने हुए विभाग और पद की शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
DSSSB Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
DSSSB भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
General / OBC / EWS: ₹100/-
-
SC / ST: निशुल्क
-
महिला उम्मीदवार: निशुल्क
-
PwBD उम्मीदवार: निशुल्क
-
Ex-Servicemen: निशुल्क (निर्धारित शर्तों के अनुसार)
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन SBI e-Pay के माध्यम से करना होगा।
DSSSB Recruitment 2026 वेतन
DSSSB के Junior Engineer और Multi-Tasking Staff के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद और विभाग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
-
Junior Engineer Electrical: ₹35,400 से ₹1,12,400 तक प्रतिमाह।
-
Delhi Transco Limited Junior Engineer: ₹52,000 से ₹1,51,100 तक के वेतनमान के अनुसार।
-
Multi-Tasking Staff (MTS): ₹18,000 से ₹56,900 तक प्रतिमाह।
-
Delhi Agricultural Marketing Board JE: ₹9,300 से ₹34,800 + ₹4,200 ग्रेड पे।
DSSSB Recruitment 2026 पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1260 पद निर्धारित किए गए हैं।
-
Junior Engineer Electrical: 185 पद
-
Multi-Tasking Staff: 1075 पद
MTS के अंतर्गत General Duty, Aaya (Female) और विभिन्न सरकारी विभागों के पद शामिल हैं।
DSSSB Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों का चयन पदों के अनुसार इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
Junior Engineer Electrical के लिए:
-
1. Tier-I लिखित परीक्षा
-
2. Tier-II लिखित परीक्षा
-
3. दस्तावेज सत्यापन
-
4. अंतिम मेरिट सूची
-
Multi-Tasking Staff के लिए:
-
1. One Tier Computer Based Examination
-
2. दस्तावेज सत्यापन
-
3. अंतिम मेरिट सूची
इसके अलावा नौकरी की आवश्यकता के अनुसार Skill Test, Endurance Test, Driving Test या Trade Test भी आयोजित किया जा सकता है।
DSSSB Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न
-
MTS परीक्षा पैटर्न:
-
इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
-
General Awareness: 40 प्रश्न
-
General Intelligence & Reasoning: 40 प्रश्न
-
Arithmetical & Numerical Ability: 40 प्रश्न
-
Hindi Language: 40 प्रश्न
-
English Language: 40 प्रश्न
-
कुल प्रश्न: 200
-
कुल अंक: 200
-
परीक्षा का समय: 2 घंटे
-
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
-
Junior Engineer परीक्षा पैटर्न:
-
Tier-I में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसमें General Awareness, Reasoning, Numerical Ability, Hindi, English और संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
Tier-II में कुल 150 प्रश्न और 200 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित है।
-
इसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर निर्धारित नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
DSSSB Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
दोस्तों फॉर्म आवेदन करने से पहले जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी है।
इसके बाद DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Registration करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके Advertisement No. 06/2026 का चयन करना होगा।
अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण सही-सही भरने होंगे।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अंत में अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
आधिकारिक वेबसाइट: dsssb.delhi.gov.in
Notification: Click here
Form Apply Link: https://dsssbonline.nic.in