
FRI Dehradun Recruitment 2026: वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के द्वारा विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
जिसकी सूचना एफआरआई देहरादून की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। दोस्तों इस भर्ती के अंतर्गत लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी, फॉरेस्ट गार्ड, एमटीएस सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही शानदार मौका होने वाला है जोकि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है जिसे पढ़कर आप आसानी से अपने फॉर्म को आवेदन कर सकते हैं।
FRI Dehradun Recruitment 2026 आवेदन तिथि
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
शुरू होने की तारीख: 04/05/2026
-
आखिरी तारीख: 03/06/2026
-
सीबीटी परीक्षा संभावित तिथि: जून 2026
FRI Dehradun Recruitment 2026 कुल पद
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
-
पदों का विवरण इस प्रकार है:
-
Library Information Assistant – 02 पद
-
Technical Assistant – 04 पद
-
Stenographer Grade-II – 02 पद
-
Technician (Field/Lab Research) – 11 पद
-
Store Keeper – 03 पद
-
Technician (Maintenance) – 09 पद
-
Lower Division Clerk (LDC) – 08 पद
-
Forest Guard – 07 पद
-
Multi Tasking Staff (MTS) – 45 पद
FRI Dehradun Recruitment 2026 आयु सीमा
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु सीमा: 27 वर्ष से 30 वर्ष (पद अनुसार)
-
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
-
SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
-
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
-
PwD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट
FRI Dehradun Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
MTS पद हेतु: 10वीं पास
-
LDC / Store Keeper / Stenographer पद हेतु: 12वीं पास
-
Forest Guard पद हेतु: 12वीं साइंस पास
-
Technician पद हेतु: 10वीं + ITI
-
Technical Assistant पद हेतु: साइंस में स्नातक
-
Library Information Assistant पद हेतु: Graduation + Library Science Degree
-
दोस्तों आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
FRI Dehradun Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
General / OBC / EWS उम्मीदवार: ₹1500
-
SC / ST / महिला / PwD उम्मीदवार: ₹700
FRI Dehradun Recruitment 2026 वेतन
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
-
वेतन लगभग: ₹18,000 से ₹1,12,400 प्रतिमाह तक
FRI Dehradun Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
वर्णनात्मक परीक्षा
-
स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
-
कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, स्टेनो टेस्ट एवं फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
FRI Dehradun Recruitment 2026 फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट
-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
-
25 किलोमीटर पैदल 4 घंटे में
-
ऊंचाई: 165 सेमी
-
छाती: 79-84 सेमी
-
महिला उम्मीदवारों के लिए:
-
14 किलोमीटर पैदल 4 घंटे में
-
ऊंचाई: 150 सेमी
-
छाती: 74-79 सेमी
FRI Dehradun Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
एफआरआई देहरादून भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को एफआरआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना है। उसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना होगा।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लेना है।