Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे 4471 पदों पर नई भर्ती जारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: Southern Railway में Act Apprentices के विभिन्न Trades में नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसकी सूचना Southern Railway के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है।

जिसमें कि दोस्तों फॉर्म आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका होने वाला है जोकि Apprenticeship Training करना चाहते हैं।

दोस्तों इस भर्ती में निर्धारित क्षेत्र के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन करके Apprenticeship Training प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इसी आर्टिकल के अनुसार अच्छे से बताया गया है जिसे आप अच्छे से पढ़कर इस भर्ती के लिए अपने फार्म को आवेदन कर सकते हैं।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन तिथि

Southern Railway Apprentice के पदों पर आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि इस प्रकार है।

  • शुरू होने की तारीख: 28/08/2026
  • आखिरी तारीख: 27/09/2026 शाम 05:00 बजे तक

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 कुल पद

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 में कुल 4471 Apprenticeship Slots निर्धारित किए गए हैं।

  • Fresher Category: 163 Slots
  • Ex-ITI Category: 4308 Slots
  • अलग-अलग Trades और Units के अनुसार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा

Apprentice के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है।

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष पूर्ण
  • Fresher के लिए अधिकतम आयु: 22 वर्ष से कम
  • Ex-ITI/MLT के लिए अधिकतम आयु: 24 वर्ष से कम
  • नियमों के अनुसार आयु में छूट भी होगी।
  • OBC-NCL: 3 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

Apprentice के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता Trade के अनुसार निर्धारित है।

Fresher Category: Fitter, Welder और Painter जैसे Trades के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं में न्यूनतम 50% अंक निर्धारित हैं।

Medical Laboratory Technician: 12वीं पास तथा निर्धारित विषयों के साथ योग्यता आवश्यक है।

Ex-ITI Category: 10वीं पास के साथ संबंधित Trade में Government recognized ITI तथा NCVT/SCVT Certificate होना चाहिए।

SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 10वीं में 50% अंक की शर्त लागू नहीं है।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

Southern Railway Apprentice के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है।

  • All Candidates: ₹100/-

SC/ST/PwBD/Women उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 Stipend

Southern Railway Apprentice के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित दर के अनुसार Stipend दिया जाएगा।

  • Fresher – 10वीं: ₹8,200/- प्रति माह
  • Fresher – 12वीं: ₹9,600/- प्रति माह
  • Ex-ITI: ₹9,600/- प्रति माह
  • Apprenticeship के दूसरे वर्ष में निर्धारित न्यूनतम stipend में 10% और तीसरे वर्ष में 15% की वृद्धि का प्रावधान है।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 Training अवधि

Fresher Category में Training की अवधि Trade के अनुसार अलग-अलग है।

  • Welder: 1 वर्ष 3 महीने
  • Fitter & Painter: 2 वर्ष
  • Medical Laboratory Technician: 1 वर्ष 3 महीने
  • Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए Apprentices Rules के अनुसार Training अवधि में छूट दी जाएगी।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

Southern Railway Apprentice के पदों पर उम्मीदवारों का चयन Merit List के आधार पर किया जाएगा।

  • Fresher Category: 10वीं के अंकों के आधार पर Merit List तैयार होगी।
  • Ex-ITI Category: 10वीं के अंक और ITI के अंक को समान Weightage दिया जाएगा और कुल 200 अंकों के आधार पर Merit तैयार होगी।
  • MLT: निर्धारित 12वीं के अंकों के आधार पर Merit List तैयार होगी।

इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नोटिफिकेशन में नहीं दिया गया है।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 कौन आवेदन कर सकता है?

दोस्तों इस भर्ती की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात यह है कि यह All India Recruitment नहीं है।

केवल Southern Railway के निर्धारित Geographical Jurisdiction में रहने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

इनमें:

  • – पूरा Tamil Nadu
  • – पूरा Puducherry
  • – पूरा Kerala
  • – Andaman & Nicobar तथा Lakshadweep
  • – Andhra Pradesh के केवल SPSR Nellore और Chittoor जिले
  • – Karnataka का केवल Dakshina Kannada जिला शामिल हैं।

 

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

Southern Railway Apprentice के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने फार्म को आवेदन करना होगा।

दोस्तों फार्म आवेदन करने से पहले जारी Official Notification को अच्छे से पढ़कर इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लेना है।

इसके बाद Southern Railway की Official Website पर जाकर News & Updates के अंदर Personnel Branch Information से संबंधित Apprentice Notification/Application Link पर जाना होगा। फिर आवेदन फार्म में पूछी गई सभी प्रकार की जानकारी को सही-सही भरना होगा।

इसके बाद आवश्यक Documents को Upload करके निर्धारित Application Fee का भुगतान करना होगा और अपने फार्म को Submit कर देना है।

दोस्तों आवेदन करने के बाद Application/Acknowledgement का Print Out सुरक्षित रख लें, क्योंकि इसे Document Verification के समय प्रस्तुत करना होगा।

 

Notification – Click here

Form Apply Link – Apply Now

Leave a Comment