
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: भारतीय सेना के द्वारा डायरेक्ट एंट्री हवलदार एवं नायब सूबेदार (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।
यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं।
इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है, जिसे पढ़कर उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन तिथि
डायरेक्ट एंट्री हवलदार एवं नायब सूबेदार (स्पोर्ट्स) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
शुरू होने की तिथि: नोटिफिकेशन जारी होने से आवेदन प्रारंभ
-
अंतिम तिथि: 10/07/2026 (शाम 05:00 बजे तक)
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
आयु सीमा: 17 वर्ष 6 माह से 25 वर्ष तक
-
जन्म तिथि: 30 सितंबर 2001 से 01 अक्टूबर 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 01 अप्रैल 2024 या उसके बाद की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से संबंधित निर्धारित खेल उपलब्धियां होना अनिवार्य है।
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है।
-
सभी उम्मीदवार: ₹00
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 वेतन
डायरेक्ट एंट्री हवलदार एवं नायब सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के नियमित कर्मचारियों के समान वेतन, महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा, कैंटीन (CSD), पेंशन तथा अन्य सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
-
स्पोर्ट्स ट्रायल
-
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
-
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
-
स्किल टेस्ट
-
मेडिकल परीक्षण
-
दस्तावेज सत्यापन
-
फाइनल मेरिट लिस्ट
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 आवश्यक खेल उपलब्धियां
उम्मीदवार ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य अथवा भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
-
या
-
राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया हो।
-
या
-
खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स अथवा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक प्राप्त किया हो।
नायब सूबेदार पद के लिए विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप अथवा ओलंपिक स्तर की निर्धारित उपलब्धियां आवश्यक हैं।
Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र को A4 साइज पेपर पर प्रिंट करें।
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
इसके बाद आवेदन पत्र को केवल Registered Post के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें। स्पीड पोस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी।
आवेदन फार्म भेजने का पता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र केवल Registered Post के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा। Speed Post स्वीकार नहीं की जाएगी।
भेजने का पता:
Directorate of PT & Sports
General Staff Branch
IHQ of MoD (Army)
Room No. 747, ‘A’ Wing, Sena Bhawan
PO New Delhi – 110011
ध्यान दें कि आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।
Notification – Click here
Form Apply Link – Click here